ऋषिकेश, 30 मई (ता)। ऋषिकेश की नवनियुक्त एसडीएम कुमकुम जोशी ने कार्यभार संभालते ही अपना पूरा फोकस चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर केंद्रित कर दिया है। चार्ज लेने के तुरंत बाद एसडीएम सीधे चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर पहुंचीं और धरातल पर चल रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। ट्रांजिट कैंप में एसडीएम ने सबसे पहले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने वहां मौजूद देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं से बातचीत की और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इसके बाद एसडीएम कुमकुम जोशी ने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि इस समय चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं और सुरक्षा को बनाए रखना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट और सख्त निर्देश हैं कि चार धाम यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों का धरातल पर पूरी कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इस वर्ष चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। बीते रोज 13 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर उन्हें सुरक्षित यात्रा मार्ग के लिए रवाना किया गया। आज भी लगभग 13 हजार के करीब श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ऋषिकेश पहुंचे हुए हैं।
Trending
- कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
- बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
- यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
- एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
- पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
- आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
- सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
- अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे

