जालौन, 29 मई (ता)। धर्मांतरण की आशंका में गत दिवस देर शाम ग्रामीणों से भरी एक बस को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और स्थानीय युवाओं ने रोक लिया। पुलिस ने महिलाओं समेत 22 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि तीन लोग इनका धर्मांतरण करवाने जा रहे थे। पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की है।
विश्व हिंदू परिषद के नेता पंकज शुक्ला ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग गरीब परिवारों को बहला-फुसलाकर तथा पैसों, इलाज का प्रलोभन दे ईसाई प्रार्थना सभा में लखनऊ ले जा रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान इनका धर्म परिवर्तन करवाया जाना था। सूचना पाकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और स्थानीय युवकों ने संदिग्ध बस को रुकवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लिया। उसमें सवार लोगों से पूछताछ की गई। बस में करीब 22 महिलाएं और पुरुष थे।
Trending
- कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
- बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
- यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
- एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
- पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
- आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
- सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
- अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे

