Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    • बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»किसानों ने सूरजमुखी खरीद विवाद पर खोला मोर्चा
    देश

    किसानों ने सूरजमुखी खरीद विवाद पर खोला मोर्चा

    adminBy adminMay 28, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़, 28 मई (ता)। हरियाणा में सूरजमुखी की खरीद को लेकर शाहाबाद अनाज मंडी में चल रहे विवाद ने अब उग्र रूप ले लिया है। फसल की खरीद शुरू न होने से नाराज किसान सडक़ पर उतर आए हैं और उन्होंने लाडवा रोड पर पूरी तरह से जाम लगा दिया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने जाम खुलवाने का भारी प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। किसानों के कहा कि सरकार ने 25 मई से सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू करने का ऐलान किया हुआ है। इसके बावजूद अनाज मंडी में खरीद शुरू नहीं हो पाई है। इसका मुख्य कारण आढ़तियों (कमीशन एजेंटों) और सरकार के बीच कमीशन को लेकर फंसा पेंच है। सरकार ने आढ़त (कमीशन) 1 प्रतिशत तय की है, जिस पर आढ़ती सूरजमुखी खरीदने को तैयार नहीं हैं।
    गत दिवस (मंगलवार) को ही आढ़तियों ने साफ तौर पर ऐलान कर दिया था कि वे 1 फीसदी आढ़त पर किसी भी कीमत पर खरीद शुरू नहीं करेंगे। वहीं, प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद सडक़ पर उतरे किसान। इसी गतिरोध को तोडऩे के लिए भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर एक पंचायत बुलाई थी। किसानों ने प्रशासन के समक्ष मांग रखी कि सरकार और आढ़तियों के बीच के विवाद का असर किसानों पर नहीं पडऩा चाहिए और सूरजमुखी की खरीद तुरंत शुरू कराई जाए। जब अधिकारी इस समस्या का कोई समाधान निकालने में विफल रहे, तो भाकियू कार्यकर्ता और किसान लाडवा रोड पर धरना देकर बैठ गए। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस और किसानों के बीच कुछ तीखी बहस भी हुई, लेकिन गतिरोध बरकरार है।

    chandigarh Desh Farmers Launch Protest Over Sunflower Procurement Dispute tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

    July 15, 2026

    बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी

    July 15, 2026

    यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.