Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत व मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए रूट प्लान तय, चार पहिया हल्के वाहनों से दिल्ली पहुंचने को 4 मार्ग
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    • बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वर्ल्ड चौंपियन डी गुकेश दूसरे दौर में हारे, प्रज्ञाननंदा को भी दूसरी बाजी में मिली मात
    देश

    वर्ल्ड चौंपियन डी गुकेश दूसरे दौर में हारे, प्रज्ञाननंदा को भी दूसरी बाजी में मिली मात

    adminBy adminMay 28, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ओस्लो/नई दिल्ली, 28 मई (ता)। भारतीयों के लिए नॉर्वे शतरंज का दूसरा दिन निराशाजनक रहा। इसमें विश्व चैंपियन डी गुकेश ने आर्मागेडन दौर में वेस्ली सो के सामने घुटने टेक दिए, तो आर प्रज्ञाननंदा को शानदार फॉर्म में चल रहे फ्रांसीसी खिलाड़ी अलीरेजा फिरोजा से हार मिली। फिरोजा ने लगातार दो जीत से छह अंक से टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। गत चौंपियन मैग्नस कार्लसन को फिर जर्मन के विंसेंट कीमर ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन सात बार के चौंपियन ने आखिरकार आर्मागेडन में जीत हासिल कर ली। दूसरे दौर के आर्मागेडन दौर में निराशाजनक नतीजे के बावजूद गुकेश 2.5 अंक से वेस्ली सो के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने रहे।
    प्रज्ञाननंदा और कार्लसन जैसे दिग्गज इस टूर्नामेंट में 1.5-1.5 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर हैं। प्रज्ञाननंदा शुरुआत में फिरोजा के खिलाफ जीत की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन टखने की चोट से जूझ रहे फिरोजा ने जबरदस्त हिम्मत और कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच का पासा पलटते हुए भारतीय खिलाड़ी को आश्चर्यजनक रूप से आसानी से हरा दिया। गुकेश मैराथन क्लासिकल मुकाबले में दबाव बनाए हुए थे, लेकिन सो किसी तरह 116 चाल में मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रहे। फिर अमरीकी खिलाड़ी ने आर्मागेडन में भारतीय को पछाड़ दिया।

    Desh New Delhi Sport tazza khabar tazza khabar in hindi World Champion D. Gukesh loses in the second round; Pragnanandhaa also defeated in the second game.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत व मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए रूट प्लान तय, चार पहिया हल्के वाहनों से दिल्ली पहुंचने को 4 मार्ग

    July 16, 2026

    कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

    July 15, 2026

    बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.