Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसानों ने सूरजमुखी खरीद विवाद पर खोला मोर्चा
    • पंजाब भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों को बनाया प्रदेशाध्यक्ष
    • नेत्रहीन पर्वतारोही के लिए टोरंटो यूनिवर्सिटी ने तैयार की खास तकनीक वाली जैकेट
    • अमरीका-सऊदी अरब में ठनी
    • मोदी सरकार पीडीएस को 25,530 करोड़ से आधुनिक बनाएगी, मिलेगा 80 करोड़ लोगों को फायदा
    • प. बंगाल ने सीमा सुरक्षा के लिए बीएसएफ को सौंपी 142.79 एकड़ जमीन
    • राज्यपाल की गैरहाजिरी ने बदली कर्नाटक की राजनीतिक दिशा
    • आईपीएल 2026 में वैभव ने किया गेल का महारिकॉर्ड चकनाचूर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बीजेपी ने 4 प्रदेशों के अध्यक्ष बदले, हर्ष मल्होत्रा को मिली दिल्ली की कमान
    देश

    बीजेपी ने 4 प्रदेशों के अध्यक्ष बदले, हर्ष मल्होत्रा को मिली दिल्ली की कमान

    adminBy adminMay 28, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 28 मई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज गुरुवार को 4 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है. इन 4 में से 2 नेता ऐसे हैं जो कांग्रेस से बीजेपी में आए और उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. दिल्ली प्रदेश की कमान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है जबकि सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वहीं अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश का बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है.

    केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा दिल्ली की सियासत में बड़ा नाम हैं. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे हैं और खुद केंद्र में इस समय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं. वह दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे. हर्ष पंजाबी समाज से आते हैं. वह दिल्ली में बनिया और पंजाबी समाज के लोगों के बीच खास पहचान रखते हैं.

    हर्ष मल्होत्रा साल 2024 के लोकसभा चुनावों में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुने गए थे. उन्हें तब पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर की जगह टिकट दिया था. चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के कुलदीप कुमार मोनू को हराया था.

    केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपनी कैबिनेट में शामिल किया. इससे पहले पूर्वी दिल्ली नगर निगर के मेयर रह चुके हैं. वह 2015 से 2016 के दौरान पूर्ववर्ती पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के मेयर रहे. वह साल 2012 में दिल्ली के वेलकम वार्ड से पहली बार पार्षद चुने गए थे.

    अर्चना गुप्ता को मिली हरियाणा की कमान
    दिल्ली से सटे हरियाणा में भी बीजेपी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है. पार्टी ने हरियाणा में संगठनात्मक बदलाव करते हुए मोहन लाल बड़ौली की जगह डॉक्टर अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया. हरियाणा में बीजेपी ने दूसरी बार किसी महिला को प्रदेश की कमान सौंपी है. वह पानीपत जिले की रहने वाली हैं और पेशे से डॉक्टर हैं. अर्चना इस समय पार्टी की प्रदेश महामंत्री थी.

    कांग्रेस से आए केवल को पंजाब का जिम्मा
    पंजाब को भी नया प्रदेश अध्यक्ष मिला है. बीजेपी ने बरनाला के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश की कमान सौंप दी है. कांग्रेस से बीजेपी में आए ढिल्लों पिछले दो दशकों से पंजाब की राजनीति में सक्रिय हैं. वह कांग्रेस टिकट पर साल 2007 और 2012 में बरनाला सीट से विधायक चुने गए थे. 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी.

    साथ ही केवल सिंह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. एक समय वह मालवा क्षेत्र में कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते थे. हालांकि 2017 विधानसभा चुनाव और 2019 के संगरूर लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए.

    अभिषेक देव राय को त्रिपुरा की कमान
    केवल सिंह पंजाब के एक बड़े और रसूखदार सिख बिजनेसमैन परिवार से संबंध रखते हैं. वह पुराने राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं. उन्हें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बेहद करीबी माना जाता है. जून 2022 में कांग्रेस छोड़ने के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसी साल उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारी देते हुए पंजाब बीजेपी यूनिट का प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया गया था.

    त्रिपुरा में भी बीजेपी ने नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. पहली बार विधायक बने अभिषेक देव राय को त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वह गोमती से बीजेपी के जिला अध्यक्ष रहे और साल 2023 में पहली बार विधायक बने. हालांकि उन्होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी. करीब 5 साल पहले वह बीजेपी में आए थे.

    BJP Delhi BJP New President harsh-malhotra tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    किसानों ने सूरजमुखी खरीद विवाद पर खोला मोर्चा

    May 28, 2026

    पंजाब भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों को बनाया प्रदेशाध्यक्ष

    May 28, 2026

    नेत्रहीन पर्वतारोही के लिए टोरंटो यूनिवर्सिटी ने तैयार की खास तकनीक वाली जैकेट

    May 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.