मुंबई, 28 मई (ता)। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय एक बार फिर अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल पहले उन्होंने एक स्टोरी पोस्ट की लेकिन ना जाने फिर उनके दिमाग में क्या आया कि पोस्ट डिलीट कर दी। अब अगर आप सोच रहे हैं कि ये पोस्ट सूरज नाम्बियार के लिए हो सकती है तो ये गलत है क्योंकि मौनी की ये पोस्ट उनकी बहन जैसी दोस्त दिशा पाटनी के लिए थी। बहन जैसी इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मौनी ने पोस्ट में खुद उन्हें लिटिल सिस्टर कहा था।
मौनी ने सोशल मीडिया पर दिशा के साथ एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर की और कैप्शन में उन्हें अपनी ‘छोटी बहन’ कहा। एक्ट्रेस ने बाद में वह पोस्ट डिलीट कर दी लेकिन इससे पहले ही उसके स्क्रीनशॉट ऑनलाइन वायरल होने लगे थे। खासकर तब जब मौनी और बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार के अलगव की खबरें सुर्खियों में हैं। मौनी ने भी पोस्ट की और कुछ ही देर में डिलीट कर दी।
अब डिलीट हो चुकी उस पोस्ट में, मौनी ने लिखा था कि अपनी छोटी बहन को याद कर रही हूं! जल्दी वापस आओ x @dishapatani (sic).” हालांकि पोस्ट डिलीट करने की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन इसकी टाइमिंग लोगों को खटक गई क्योंकि दिशा हाल ही में मौनी और सूरज के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों से जुड़ी ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं।
Trending
- किसानों ने सूरजमुखी खरीद विवाद पर खोला मोर्चा
- पंजाब भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों को बनाया प्रदेशाध्यक्ष
- नेत्रहीन पर्वतारोही के लिए टोरंटो यूनिवर्सिटी ने तैयार की खास तकनीक वाली जैकेट
- अमरीका-सऊदी अरब में ठनी
- मोदी सरकार पीडीएस को 25,530 करोड़ से आधुनिक बनाएगी, मिलेगा 80 करोड़ लोगों को फायदा
- प. बंगाल ने सीमा सुरक्षा के लिए बीएसएफ को सौंपी 142.79 एकड़ जमीन
- राज्यपाल की गैरहाजिरी ने बदली कर्नाटक की राजनीतिक दिशा
- आईपीएल 2026 में वैभव ने किया गेल का महारिकॉर्ड चकनाचूर

