Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेत्रहीन पर्वतारोही के लिए टोरंटो यूनिवर्सिटी ने तैयार की खास तकनीक वाली जैकेट
    • अमरीका-सऊदी अरब में ठनी
    • मोदी सरकार पीडीएस को 25,530 करोड़ से आधुनिक बनाएगी, मिलेगा 80 करोड़ लोगों को फायदा
    • प. बंगाल ने सीमा सुरक्षा के लिए बीएसएफ को सौंपी 142.79 एकड़ जमीन
    • राज्यपाल की गैरहाजिरी ने बदली कर्नाटक की राजनीतिक दिशा
    • आईपीएल 2026 में वैभव ने किया गेल का महारिकॉर्ड चकनाचूर
    • संपत्ति विवाद के बीच 10 घंटे तक घर में पड़ा रहा मां का शव, कंधा देने से पीछे हटे बेटे; ओडिशा पुलिस ने निभाया अंतिम संस्कार का फर्ज
    • वर्ल्ड चौंपियन डी गुकेश दूसरे दौर में हारे, प्रज्ञाननंदा को भी दूसरी बाजी में मिली मात
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»अमीषा हुई शकीरा के डांस की दीवानी
    एंटरटेनमेंट

    अमीषा हुई शकीरा के डांस की दीवानी

    adminBy adminMay 28, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 28 मई (ता)। शकीरा ने एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। उनके इस जलवे को देखकर अभिनेत्री अमीषा पटेल खुद को उनकी प्रशंसा करने से रोक नहीं पाईं। अमीषा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शकीरा का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह स्टेडियम में डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने शकीरा की ऊर्जा की जमकर तारीफ की। इस वीडियो में शकीरा एक स्पोर्टी आउटफिट में बेहद सहजता से डांस कर रही हैं।
    वीडियो शेयर करते हुए अमीषा ने लिखा कि वाह शकीरा, 49 साल की उम्र में भी तुम कमाल हो। तुम्हारा डांस, ड्रेसिंग और लुक- तुम 25 साल की उम्र से भी ज्यादा शानदार दिखती हो।ष् शकीरा, जो एक प्रसिद्ध कोलंबियाई गायिका, गीतकार और डांसर हैं, को लैटिन संगीत की रानी के नाम से जाना जाता है। उनकी आवाज और बेली डांस ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई है। उनके हिट गाने वाका वाका और हिप्स डोंट लाइ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध किया। उन्होंने 1990 के दशक में लैटिन संगीत में कदम रखा और चार दशकों में नंबर-वन एल्बम देने वाली पहली महिला कलाकार बनीं। शकीरा ने 14 साल की उम्र में श्सोनी म्यूजिक कोलंबियाश् के साथ अपने करियर की शुरुआत की, और उनका पहला सफल एल्बम श्पाइज डेस्काल्जोसश् था।
    अमीषा पटेल की बात करें तो उन्होंने 2000 में कहो ना… प्यार है से अपने करियर की शुरुआत की। उनकी प्रमुख फिल्मों में गदर: एक प्रेम कथा, हमराज, और भूल भुलैया शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने गदर 2 में भी अपनी भूमिका निभाई, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
    अमीषा एक गुजराती परिवार से हैं, और उनके दादा बैरिस्टर रजनी पटेल एक प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस पार्टी के नेता थे, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी माने जाते थे।

    Ameesha goes gaga over Shakira's dance. Amisha patel Desh entertainment Mumbai tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नेत्रहीन पर्वतारोही के लिए टोरंटो यूनिवर्सिटी ने तैयार की खास तकनीक वाली जैकेट

    May 28, 2026

    अमरीका-सऊदी अरब में ठनी

    May 28, 2026

    मोदी सरकार पीडीएस को 25,530 करोड़ से आधुनिक बनाएगी, मिलेगा 80 करोड़ लोगों को फायदा

    May 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.