कैराना/शामली, 27 मई (ता)। कैराना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने कार्रवाई की है। गत दिवस देर शाम एसडीएम शिवाजी यादव ने कंडेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पनीर फैक्ट्री पर छापा मारा। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम शिवाजी यादव अपनी टीम के साथ भारतीय डेयरी फैक्ट्री पहुंचे। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में लगभग 850 किलोग्राम तैयार पनीर पाया गया। इसके बाद मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित किया गया।
खाद्य निरीक्षक ने पनीर की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने लिए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य डेयरी और खाद्य कारोबारियों में भी सतर्कता देखी गई।
एसडीएम शिवाजी यादव ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।
Trending
- सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
- UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां

