Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 1 जून से व्यवस्था संभालेगा निगम, नए सिरे से होंगे एसटीपी संचालन के ठेके
    • तलाकशुदा बेटी, मरी हुई बेटी से अच्छी….. सुप्रीम कोर्ट में ट्वीशा शर्मा मौत मामले पर भावुक हुए एसजी मेहता
    • गढ़ रोड पर ग्रीन बेल्ट को कब्जा कर खड़े कर लिए दुकानें व होटल
    • मूल्यांकन में गड़बड़ी पर फूटा छात्रों का आक्रोश, रिजल्ट में मिले 23 नंबर, उत्तर पुस्तिका के अंदर थे 35 नंबर
    • नौचदी मेला ग्राउड के बाहर दुकानदारो से अवैध वसूली करते चार को पकड़ा
    • इबोला पर अलर्ट हुई सरकार, हवाई यात्रियों के लिए कोविड जैसे प्रोटोकॉल फिर से किए लागू
    • मेरठ जिले में 479 ग्राम प्रधान बनेंगे प्रशासक, पंचायत चुनाव तक रहेंगे प्रभावी
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नौचदी मेला ग्राउड के बाहर दुकानदारो से अवैध वसूली करते चार को पकड़ा
    देश

    नौचदी मेला ग्राउड के बाहर दुकानदारो से अवैध वसूली करते चार को पकड़ा

    adminBy adminMay 26, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 26 मई (प्र)। गांधी आश्रम चौराहे से नौचंदी थाना गेट तक सड़क के दोनों तरफ ठेला और रेहड़ी लगाने वाले दुकानदारों से पांच-पांच सौ रुपये वसूले जा रहे थे। अवैध वसूली करते चार युवकों को पकड़कर चौकी इंचार्ज की टीम नौचंदी थाने की अस्थायी चौकी पर ले आई। पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि वे ठेकेदार सुधीर अहलावत के निर्देश पर वसूली कर रहे थे। वसूली की रकम का कुछ हिस्सा सीडीओ कार्यालय में भी जाता है।

    गांधी आश्रम चौराहे से नौचंदी मेला गेट तक बड़ी संख्या में ठेला और रेहड़ी पर सामान बिक्री हो रही है। उक्त दुकानदारों से चार युवक पांच-पांच सौ रुपये वसूल करते हैं। सादे कागज पर बनी रसीद भी दी जाती है। ठेकेदार के लिए नौचंदी ग्राउंड के दुकानदारों से वसूली करने के आदेश हैं लेकिन ठेकेदार के कारिंदे ग्राउंड के बाहर सड़क किनारे खड़े होने वाले दुकानदारों से भी वसूली कर रहे हैं। दुकानदारों की शिकायत पर रविवार को दारोगा मोहित सक्सेना ने वसूली करने वाले चारों युवकों को पकड़कर उनसे 500 रुपये की एक रसीद भी बरामद की। पुलिस चारों को मेले में बनी चौकी पर ले आई।

    पूछताछ में उन्होंने बताया कि वसूली की रकम का कुछ हिस्सा ठेकेदार सुधीर अहलावत सीडीओ कार्यालय में भी कुछ अधिकारियों तक पहुंचाते है। इसी दौरान मेला प्रभारी जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चारों आरोपितों को चौकी से छोड़ दिया। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि सीडीओ की तरफ से फोन आने के बाद ही चारों को छोड़ने के आदेश दिए हैं। बकौल एसपी सिटी, सीडीओ ने उन्हें बताया कि नौचंदी ग्राउंड में दुकानदारों से वसूली का ठेका दिया हुआ है।

    सीडीओ नूपुर गोयल का कहना है कि नौचंदी मैदान में दुकानदारों से ठेकेदार के लोग तय पैसा लेते हैं। जब यह बात एसपी सिटी को बताई तो उन्होंने चारों युवकों को तत्काल छोड़ दिया। यदि सीडीओ कार्यालय में पैसा दिया जा रहा है तो एसपी सिटी मुझे नाम बताएं कि कार्यालय में किसे पैसा दिया जा रहा है। यदि नाम बताए जाते हैं तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    meerut news meerut report Nauchandi Mela grounds tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    1 जून से व्यवस्था संभालेगा निगम, नए सिरे से होंगे एसटीपी संचालन के ठेके

    May 26, 2026

    तलाकशुदा बेटी, मरी हुई बेटी से अच्छी….. सुप्रीम कोर्ट में ट्वीशा शर्मा मौत मामले पर भावुक हुए एसजी मेहता

    May 26, 2026

    गढ़ रोड पर ग्रीन बेल्ट को कब्जा कर खड़े कर लिए दुकानें व होटल

    May 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.