Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    • यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
    • अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    • आर्थिक तंगी में मां ने बेटी का गमछे से गला दबाकर की हत्या
    • कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर साइबर ठगी, जारी की एडवाइजरी
    • दुनिया के सबसे गर्म 50 शहरों में सभी भारत के, इनमें यूपी के 13 शहर, 35 शहरों में रात में भी गर्म हवाएं चलीं
    • भारत-साइप्रस में रक्षा समेत छह क्षेत्रों में सहमत बनी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भारत-साइप्रस में रक्षा समेत छह क्षेत्रों में सहमत बनी
    देश

    भारत-साइप्रस में रक्षा समेत छह क्षेत्रों में सहमत बनी

    adminBy adminMay 23, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 23 मई (ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के बीच गत दिवस द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए बातचीत हुई। इस दौरान दोनों देशों ने ने द्विपक्षीय संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक उन्नत करने के साथ-साथ रक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग, साइबर सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और समुद्री सहयोग समेत छह क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए और संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में आठ घोषणाएं भी की। भारत की तीन दिन की यात्रा पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति महामहिम निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स के साथ शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय वार्ता के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि साइप्रस भारत और समूचे यूरोप के बीच एक महत्त्वपूर्ण ‘निवेश द्वार’ के रूप में उभर रहा है। पीएम ने कहा कि इसे देखते हुए हमने अपने संबंधों को सामरिक साझेदारी में बदलकर संबंधों को सहयोग से सह-निर्माण तक, और साझेदारी से साझा समृद्धि तक ले जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में सहमति बनी है कि साइप्रस भारत में निवेश को दोगुना करेगा। साइप्रस के लारनाका संयुक्त बचाव समन्वय केंद्र और भारत के रक्षा मंत्रालय के बीच खोज एवं बचाव सहयोग को लेकर तकनीकी व्यवस्था पर भी हस्ताक्षर किए गए। यात्रा के दौरान कूटनीतिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान, तथा वर्ष 2026-2030 के लिए सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े समझौते भी किए गए। एक महत्त्वपूर्ण भू-राजनीतिक कदम के तहत साइप्रस ने व्यापार, संपर्क और समुद्री परिवहन स्तंभ के अंतर्गत भारत की हिंद प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने की घोषणा की।
    विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा कि यूपीआई अगले साल से साइप्रस में चालू हो जाएगा। साइप्रस में भारतीय समुदाय की संख्या लगभग 16000 है, जिसमें 5,000 भारतीय छात्र शामिल हैं और वे दोनों देशों के बीच एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण सेतु का काम करते हैं। इसके अलावा, हम आने वाले महीनों में एक मोबिलिटी पार्टनरशिप और एक सामाजिक सुरक्षा समझौते पर काम करने के लिए सहमत हुए हैं, जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

    Desh Including Defence India and Cyprus Reach Agreement in Six Areas New Delhi tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा

    May 23, 2026

    यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट

    May 23, 2026

    अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.