Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    • यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
    • अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    • आर्थिक तंगी में मां ने बेटी का गमछे से गला दबाकर की हत्या
    • कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर साइबर ठगी, जारी की एडवाइजरी
    • दुनिया के सबसे गर्म 50 शहरों में सभी भारत के, इनमें यूपी के 13 शहर, 35 शहरों में रात में भी गर्म हवाएं चलीं
    • भारत-साइप्रस में रक्षा समेत छह क्षेत्रों में सहमत बनी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दुनिया के सबसे गर्म 50 शहरों में सभी भारत के, इनमें यूपी के 13 शहर, 35 शहरों में रात में भी गर्म हवाएं चलीं
    देश

    दुनिया के सबसे गर्म 50 शहरों में सभी भारत के, इनमें यूपी के 13 शहर, 35 शहरों में रात में भी गर्म हवाएं चलीं

    adminBy adminMay 23, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 23 मई। देश को अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। अदकवेदर के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 3 बजे दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों में पारा 473 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। यह सभी शहर भारत के हैं। इनमें 13 शहर उत्तर प्रदेश के हैं। ओडिशा का बोलांगीर और बिहार का सासाराम सबसे ज्यादा गर्म रहा।

    भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के 35 शहरों में गुरुवार को रात का पारा 305 से ऊपर रहा। बिहार के पटना और गयाजी में गर्मी के कारण 22 से 26 मई तक 5वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं। मधेपुरा और सहरसा में गुरुवार को बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। अब दफ्तर और स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे और दोपहर 1.30 बजे बंद होंगे।

    AQI.in के ताजा रैंकिंग के मुताबिक, शाम 6:15 बजे भी भारत के 50 शहर दुनिया भर में सबसे अधिक तापमान वाले स्थानों पर काबिज थे. उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद, अकबरपुर, सिद्धार्थनगर, इटावा, बदायूं, बांदा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, प्रयागराज, सीतापुर, गाजीपुर, मथुरा, आगरा, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, एटा, बिजनौर, औरैया, जौनपुर, अलीगढ़, संभल, आजमगढ़, वाराणसी, पीलीभीत, बलरामपुर, मुजफ्फरनगर, बहराइच, शामली और अमरोहा जैसे शहर 43°C से 44°C के बीच तापमान के साथ सूची में शामिल थे. इसके अलावा, नागपुर (महाराष्ट्र) 44°C के साथ शीर्ष पर रहा, लेकिन उत्तर प्रदेश इस बार गर्मी का सबसे बड़ा केंद्र है. पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में हैं

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में “तीव्र से अत्यंत तीव्र” लू चलने की चेतावनी दी गई है. इस गर्मी की वजह से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है. कई जगहों पर दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अन्य गर्मी से संबंधित बीमारियों को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के आने तक राहत की उम्मीद कम है.

    दक्षिण भारत में कम बारिश का अनुमान: अरब सागर में मानसून कमजोर करने वाला सिस्टम बना, अगले 7 दिन 10 राज्यों में गर्म हवाएं चलेंगी
    देश में गर्मी अपने पीक पर है। इस बीच मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अरब सागर के ऊपर नया सिस्टम बनने की जानकारी दी है, जो मानसूनी हवाओं को कमजोर कर सकता है।
    इससे केरल समेत दक्षिण भारत में बारिश कम होने की आशंका है। एजेंसी ने यह भी कहा है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात समेत देश के 10 राज्यों में अगले एक हफ्ते तक सूखी गर्म हवाएं चलेंगी। एजेंसी के मुताबिक इस दौरान इन राज्यों में अधिकतम तापमान 45 या उससे ज्यादा रहेगा। वेस्टर्न डिस्टवेंस कमजोर होने और कोई एक्टिव सिस्टम नहीं होने की वजह से बारिश की कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को एमपी यूपी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र के 22 शहरों में तामपान 45 डिग्री से ज्यादा रहा। वढ के 22 जिलों में पारा 40 डिग्री या इससे उपर दर्ज हुआ।

    tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news world-top-hottest-cities
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा

    May 23, 2026

    यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट

    May 23, 2026

    अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.