Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेट्रोल-डीजल भारत में फिर महंगा हुआ, पाक ने 6 रुपए घटाए
    • 25 साल में 364 आधिकारिक मतांतरण, चर्चों की संख्या डेढ़ हजार पार
    • भारत में 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Realme 16T 5G लांच
    • भारत में Realme Buds Air8 Pro लांच, 50 घंटे प्लेबैक का दावा सिंगल चार्ज में
    • आईपीएल 2026 में पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों के सामने लखनऊ
    • मेरठ कचहरी में मारपीट के मामले में 13 नामजद और 60 अज्ञात वकीलों पर एफआईआर
    • ऐतिहासिक महत्त्व ईद उल जुहा का
    • एसएससी परीक्षा में नकल कराने वाले सात गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»इंदिरा चौक से जली कोठी तक सीएम ग्रिड योजना में बनेगी सड़क
    देश

    इंदिरा चौक से जली कोठी तक सीएम ग्रिड योजना में बनेगी सड़क

    adminBy adminMay 23, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 23 मई (प्र)। बहुत जल्द ही इंदिरा चौक से बुढ़ाना गेट होते हुए जली कोठी तक लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलने वाली है। इंदिरा चौक से जली कोठी तक सड़क का सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण होगा। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने इसका प्रस्ताव बनाकर सीएम को भेज दिया है। जल्द ही वहां से हरी झंडी मिलते ही सड़क का सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण शुरू हो जाएगा।

    बताया गया कि इंदिरा चौक से लेकर बुढ़ाना गेट, खैर नगर चौराहा, पीर वाला चौराहा से लेकर जली कोठी तक कई लोगों ने अपनी दुकानों के सामने सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे वहां पर दिन निकलते ही जाम की समस्या बन जाती है जब नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंचती है तो उस दिन तो अतिक्रमण हटा लिया जाता है, लेकिन टीम के जाते ही दोबारा से सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया जाता है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है।

    जाम की समस्या को देखते हुए कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने इस सड़क का निर्माण सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाने का प्रस्ताव बनाया। इसके बाद उससे मुख्यमंत्री को भेजा। उन्होंने मांग की है कि इंदिर चौक से लेकर जली कोठी दिल्ली रोड तक सड़क का सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण हो। जिससे सड़क का चौड़ीकरण होगा। पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनेंगे। खुले हुए नालों को कवर किया जाएगा। सड़क के बीचोंबीच बिजली के खंभे हटाए जाएंगे इसके साथ सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर का निर्माण होगा, जिससे वहां पर जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। सड़क के चौड़ीकरण से लोगों को वहां से निकलने के लिए काफी आसानी होगी।

    कैंट विधायक अमित अग्रवाल का कहना है कि शहर के विकास के लिए उन्होंने इंदिरा चौक से लेकर जली कोठी तक सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर सीएम को भेजा है। संभावना जताई जा रही है कि इस प्रस्ताव पर जल्द ही हरी झंडी मिल जाएगी। इसके बाद सड़क का सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण हो जाएगा।

    CM Grid Scheme meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल भारत में फिर महंगा हुआ, पाक ने 6 रुपए घटाए

    May 23, 2026

    25 साल में 364 आधिकारिक मतांतरण, चर्चों की संख्या डेढ़ हजार पार

    May 23, 2026

    भारत में 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Realme 16T 5G लांच

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.