मेरठ, 21 मई (प्र)। गढ़ रोड स्थित सिसौली गांव के रहने वाले सुनील तोमर ने नक्शा पास कराए बिना गढ़ रोड पर ही सात दुकानों का निर्माण कराया था। गत दिवस मेडा की प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर से सातों दुकानों को ध्वस्त कर दिया। निकेता सिंह ने कहा कि गांव कमालपुर में मदरसे के पास अभिषेक शर्मा व ओमकार द्वारा 1200 वर्ग मीटर में अवैध कालोनी काटी जा रही थी। गत दिवस कालोनी में बनी दीवारों को ध्वस्त करने के साथ ही सड़कों को भी उखाड़ दिया गया।
उधर, आबूलेन पर सदर बाजार से अवैध होर्डिंग हटाए गए। छावनी परिषद की टीम ने गत दिवस आबूलेन और सदर बाजार में लगे अवैध होर्डिंग हटाए। दुकानों के द्य सामने किए गए अतिक्रमण को भी हटाया। राजस्व अधीक्षक हितेश कुमार राय ने कहा कि यदि दोबारा से उसी संस्था या कंपनी का होर्डिंग मिलता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। टीम ने आबूलेन और सदर बाजार के व्यापारियों से भी अपील की है कि वह अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग हटाने में सहयोग करें ।
Trending
- बुलडोजर चला सात दुकानों और एक कालोनी पर
- जीटीबी स्कूल को सात दिन में खाली करने का आदेश, क्लबों को भी मिला नोटिस
- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निलंबित
- सोहराब गेट बस अड्डा जून में लोहियानगर में शिफ्ट हो जाएगा
- अखिलेश सत्ता में आए तो 90 दिन में पूरी करेंगे 69 हजार शिक्षक भर्ती
- रवाना हुई हेमकुण्ड साहिब यात्रा के लिए संगत
- मुस्लिम युवक हुक्का बार में हिन्दू युवती के संग पकड़ा, नाम बदलकर की दोस्ती
- एक जुलाई से लागू होगा वीबी जी राम जी अधिनियम
