मुंबई, 19 मई (ता)। तुम्बाड के पहले चैप्टर की जबरदस्त सफलता के बाद तुम्बाड 2 भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं और ऐसा लग रहा है कि सोहम शाह फिल्म्स इस बार और भी बड़े स्तर पर सिनेमैटिक अनुभव देने की तैयारी में है। इसी उत्साह के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी तुम्बाड 2 की रहस्यमयी और डार्क दुनिया का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिससे फैंस के बीच आगे क्या देखने मिलेगा इसे लेकर और ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है।
आज नवाजुद्दीन के जन्मदिन के मौके पर सोहम शाह और तुम्बाड 2 की टीम ने सोशल मीडिया पर उन्हें खास अंदाज़ में शुभकामनाएं दीं। टीम ने उन्हें एक अनमोल कलाकार बताते हुए कहा कि उनके साथ काम करना बेहद खास है।
सोहम शाह ने नवाजुद्दीन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे नवाज भाई! आपके साथ काम करना एक खास सफर है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।”
सोहम शाह फिल्म्स ने तुम्बाड 2 की कास्ट और क्रू का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें सभी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जमकर तारीफ की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “हम #Tumbbad के खजाने की तलाश में निकले थे… लेकिन पता चला कि हम तो इतने समय से उसी के साथ काम कर रहे थे 💛 टीम #Tumbbad2 की तरफ से @nawazuddin._siddiqui को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं ✨”
सोहम शाह की तुम्बाड सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि यह एक कल्ट फिनॉमेनन बन गई थी, जिसने लोककथाओं, रहस्य और हॉरर को शानदार तरीके से पेश किया। समय के साथ इसकी फैन फॉलोइंग और मजबूत होती गई, वहीं 2024 में हुई इसकी री-रिलीज़ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज़ फिल्मों में शामिल रही।
हाल ही में खबरें आई थीं कि फिल्म के सीक्वल के लिए 200 दिनों का शूटिंग शेड्यूल और मुंबई में 7–8 एकड़ में फैला शहर जैसा बड़ा सेट तैयार किया जा रहा है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अनोखे अंदाज़ के साथ तुम्बाड 2 की दुनिया को और भी दिलचस्प बनाने वाले हैं।
सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज़ के बैनर तले बन रही यह फिल्म इस साल के आखिर में फ्लोर पर जाएगी। तुम्बाड 2 को अभिनेता-निर्माता सोहम शाह अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत पेन स्टूडियोज़ के साथ मिलकर बना रहे हैं, जिसकी कमान अनुभवी निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा संभाल रहे हैं। पेन स्टूडियोज़ इससे पहले RRR और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को सपोर्ट कर चुका है।
Trending
- साहिबाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, मेरठ में ट्रेन संचालन प्रभावित
- यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, 21,252 पदों पर होंगी नियुक्तियां
- मतदाता सूची से डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम डिलीट करने का अभियान शुरू
- निगम में ओटीएस योजना शुरू, डेढ़ लाख बकायेदारों को मिलेगी बड़ी राहत
- रेबीज इंजेक्शन की कीमत करीब साढ़े सात रुपये बढ़ी, फेफड़ों की बीमारी की कीमत तय
- नोएडा मेट्रो होगी हाईटेक, एक्व लाइन के 200 एएफसी गेट बदले जाएंगे, अब ‘वन नेशन वन कार्ड’ से भी कर सकेंगे सफर
- आयुर्वेद के डॉक्टर घर बैठे लगाते रहे मनमानी हाजिरी
- आज से भारी बरसात के आसार, यलो अलर्ट जारी

