Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार
    • होर्मुज के खतरे को करके पार 20000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘सिमी’ जहाज
    • 1800 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ का दीवाना हुआ पूरा पाकिस्तान… बनी No.-1 ट्रेंडिंग फिल्म, 24 घंटे में OTT पर मिले 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज
    • 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, दिल्ली-NCR में आज से और महंगी हुई CNG
    • UP: पीठ-हाथ, हथेली और सिर जलाया, बच्चों से क्रूरता नजरअंदाज, चाची ने चारों के साथ पार की थीं बर्बरता की हदें
    • बिजनौर जेल में बंद मेरठ के सराफ की मौत, सीने में दर्द और जलन के बाद अचानक बिगड़ी हालत, इस मामले में था बंद
    • लो जी अब आंधी में उखड़ गए बिजली के 300 खंभे
    • ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन परीक्षा ही उचित है सिर्फ पारदर्शिता बनी रहे तो
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»48 घंटे में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, दिल्ली-NCR में आज से और महंगी हुई CNG
    टेक्नोलॉजी

    48 घंटे में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, दिल्ली-NCR में आज से और महंगी हुई CNG

    adminBy adminMay 17, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली. 48 घंटों में दूसरी बार CNG के रेट में बढ़ोतरी की गई है. वैश्विक ऊर्जा संकट का हवाला देते हुए CNG के रेट 2 दिन में दूसरी बार बढ़ा दिए गए हैं. 17 मई को फिर से CNG के दाम में 1 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं. सीएनजी की कीमत आज से दिल्ली में 79.09 रुपये से बढ़कर 80.09 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. इसी तरह से दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम हर जगह सीएनजी के रेट बढ़ा दिए गए हैं. कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर में तो सीएनजी के रेट 91.42 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है .

    सीएनजी के फिर से बढ़े दाम
    दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में दो दिन में दूसरी बार बढ़ोतरी कर दी गई है. पेट्रोल-डीजल महंगाहोने के बाद सीएनजी के पहले 15 मई को 2 रुपये बढ़ाए गए, फिर आज 17 मई को 1 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई. जिसके बाद दिल्ली में आज से सीएनजी के रेट 80.09 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं. वैश्विक गैस कीमतों में उछाल और सप्लाई संकट की वजह से कंपनियों ने सीएनजी गैस के दाम बढ़ाए हैं. गैस के दाम में बढ़ोतरी से आम जनता की मुश्किलें बढ़ेंगी.

    15 मई को 2 रुपये बढ़े थे दाम
    इससे पहले 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढो़तरी कर दी गई थी. 15 मई को सुबह 6 बजे से दिल्ली में 1 किलो सीएनसी गैस का रेट 79.09 रुपये पर पहुंच गया था. 15 मई को सीएनजी के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ाए गए थे. तेल कंपनियों पर बढ़ते दाम के चलते दाम बढ़ाना कंपनियों की मजबूरी बन गई है. इंपोर्ट के बढ़ते खर्च, शिपिंग कॉस्ट और कच्चे तेल और LNG की बढ़ती कीमत के चलते गैस और तेल के दाम बढ़ गए हैं. भारत अपनी जरूरत की 50% से ज्यादा प्राकृतिक गैस आयात करता है. ईरान युद्ध और होर्मुज का रास्ता बंद होने की वजह से गैस सप्लाई में बाधा आ रही है. मांग बढ़ रही है और सप्लाई घटने से कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. दिल्ली-एनसीआर में गैस सप्लाई करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) का कहना बै कि बढ़ी हुई लागत को लंबे समय तक कंपनी खुद वहन नहीं कर सकती है, इसलिए मजबूरी में उन्हें ये बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ा है.

    CNG price Delhi NCR meerut report petrol price price raise
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार

    May 17, 2026

    होर्मुज के खतरे को करके पार 20000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘सिमी’ जहाज

    May 17, 2026

    1800 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ का दीवाना हुआ पूरा पाकिस्तान… बनी No.-1 ट्रेंडिंग फिल्म, 24 घंटे में OTT पर मिले 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.