Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अफसरों व जनप्रतिनिधियों के खर्च कम कर किए जाएं महंगाई से निपटने के उपाय, आम आदमी के उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का कारण बनेगी
    • आखिर मुंडमाला किसकी है महादेव के गले में?
    • सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीएम मोदी के काफिले मेें गाड़ियों की कमी ठीक नहीं, अन्य जनप्रतिनिधि डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी से ले सकते हैं प्रेरणा
    • साइबर अटैक का एआई की मदद से बढ़ा दुनिया में नया खतरा
    • आपके कमरे को ठंडा करने में कौन सा एसी कूलर रहेगा सही, टावर कूलर या विंडो कूलर
    • केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक चीनी के एक्सपोर्ट पर लगाया प्रतिबंध
    • नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट की तस्वीरें लीक, सामने आया बिना कवर के नया लुक
    • सिंधु, श्रीकांत के जीत से भारत के दोनों स्टार शटलर ने दूसरे राउंड में बनाई अपनी पक्की जगह
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»श्रीबांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं ने 3 महीने में 4.90 करोड़ का दान दिया
    देश

    श्रीबांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं ने 3 महीने में 4.90 करोड़ का दान दिया

    adminBy adminMay 14, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा 14 मई। वृंदावन के श्रीठाकुर बांके बिहारी मंदिर में ट्रस्ट बनने के बाद कॉरिडोर बनाने की राह आसान होती हुई नजर आ रही है. हाई पावर कमेटी की बैठक में बताया गया कि 3 महीने में 4.90 करोड़ रुपए का दान श्रद्धालुओं से मिला है. सोने-चांदी के आभूषण और विदेशी मुद्रा भी दान में मिली है.

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट की बैठक बुधवार देर रात संपन्न हुई. कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि श्रीठाकुर बांके बिहारी मंदिर की गुल्लक में पिछले 3 महीने में 4 करोड़ 90 लाख रुपए का दान श्रद्धालुओं की तरफ से आया है. श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है.

    बैठक के महत्वपूर्ण बिंदु: हाई पावर कमेटी ने अपने सदस्यों के साथ बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट की प्रगति रिपोर्ट पेश की. श्रीठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर प्रांगण की अलमारियों आदि और भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में पूर्व में रखे गए बक्से और अन्य बैंक आदि के लॉकरों में रखी गई पीली व सफेद धातु का मूल्यांकन कराने के बाद अन्य मूल्यवान वस्तुओं को पंजाब नैशनल बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए बड़े लॉकर में रखने की प्रगति हुई है.

    ग्राम किशनपुरा, तहसील सांगोद, जनपद कोटा, राजस्थान में मंदिर बांके बिहारी जी विराजमान वृंदावन, जिला मथुरा, यूपी के नाम दर्ज 15.710 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को नीलाम करने एवं अग्रिम वर्ष के लिए ठेका पर उठाने के लिए कार्रवाई पर प्रगति हुई है.

    श्री श्याम सुंदर बेरीवाल द्वारा ठाकुर श्रीबांके बिहारी जी महाराज के स्वर्ण/रजत झूला, सिंहासन, सीढ़ी आदि की मरम्मत होगी. इसके लिए मंदिर प्रांगण में बाएं हाथ वाले बरामदे पर 20 से 25 दिन तक प्रातः 10:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक विशेष कारीगरों द्वारा कार्य किया जाएगा.

    श्रीबांके बिहारी जी महाराज (देवता) के पक्ष में निष्पादित बैनामों के आधार पर नगर निगम के अभिलेखों में नाम ठाकुर श्रीबांके बिहारी जी महाराज (देवता) दर्ज करने के लिए नगर निगम को देय धनराशि से अवमुक्त करने के लिए महापौर को पत्र भेजने हेतु विचार विमर्श हुआ है.

    श्रीकुंजबिहारी मंदिर राधाकुंड की पूर्व के ठेकेदारों द्वारा विद्युत बिल व अन्य करों का भुगतान न किए जाने किए जाने के कारण श्रीकुंजबिहारी मंदिर में अवैध विद्युत कनेक्शन प्रयोग करने पर विधिक कार्रवाई होगी. साथ ही श्रीबांके बिहारी जी के पक्ष में लिए गए 04 बैनामों का अनुमोदन किया गया है.

    श्रीबांके बिहारी जी मंदिर वृंदावन के दरबार में वसूली, फूल बंगला के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने के नए पैंतरे की जानकारी होने पर विधिक कार्रवाई करे लिए विचार-विमर्श किया गया.

    राजस्थान एलाइड एंड सिक्योरिटी सर्विसेस प्रा. लि. द्वारा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन की बातें सामने आई हैं. जारी निविदा की शर्तों के अनुरूप श्री निधिवन राज की सुरक्षा निविदादाता द्वारा कराई जानी थी.

    इसके बाद भी श्री निधिवन राज में सुरक्षा किस आदेश से प्रदान की गई, अनुबंध के अनुरूप सुरक्षाकर्मियों की व्यक्तिगत सूचना, योग्यता और पुलिस से चरित्र सत्यापन उपलब्ध कराया जाना था.

    प्रतिमाह सुरक्षाकर्मियों को भीड़ प्रबंधन सार्वजनिक व्यवहार, अग्निशमन आदि संबंधी प्रशिक्षण का विवरण प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाना था. 6 महीने की अवधि के बाद सुरक्षा कर्मियों का स्थान परिवर्तन किया जाना था. इन बिंदुओं पर भी चर्चा की गई.

    भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपूर्ण बैंक विवरण उपलब्ध कराने के कारण मंदिर द्वारा जमा की गई धनराशि का मिलान नहीं हो रहा है. इसलिए सभी संबंधित बैंकों द्वारा प्रतिदिन का पूर्ण वार्षिक विवरण उपलब्ध कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. सभी बैंको द्वारा गोलक से निकलने वाले कटे-फटे नोटों को जमा करने का विवरण उपलब्ध कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी हुए.

    गोलक की धनराशि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा उसी दिन खाते में जमा कर दी जाती है, जबकि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उसी दिन जमा न कर अगले दिन अथवा उसके बाद खाते में जमा की जाती है. सभी संबंधित बैंको को पंजाब नेशनल बैंक के अनुरूप उसी दिन खाते में जमा करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

    banke-bihari-temple mathura tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अफसरों व जनप्रतिनिधियों के खर्च कम कर किए जाएं महंगाई से निपटने के उपाय, आम आदमी के उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का कारण बनेगी

    May 14, 2026

    आखिर मुंडमाला किसकी है महादेव के गले में?

    May 14, 2026

    सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीएम मोदी के काफिले मेें गाड़ियों की कमी ठीक नहीं, अन्य जनप्रतिनिधि डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी से ले सकते हैं प्रेरणा

    May 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.