Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिंदू धर्म जीवन जीने का तरीका, आस्था साबित करने के लिए मंदिर जाना जरूरी नहीं: सुप्रीम कोर्ट
    • उदयनिधि जी हार से बौखलाएं नहीं आपके कारण ही आपकी पार्टी की आज यह स्थिति है, सनातन परंपरा एक विचारधारा है जिसे मिटाने की कोशिश करने वाले रहे नहीं मानने वाले आज भी नजर आते हैं
    • पेपर लीक और परीक्षा रद होने का खामियाजा कब तक भुगतेंगे परीक्षार्थी
    • जिनपिंग ने ट्रंप के चीन पहुंचने से पहले दिखाए तेवर
    • भारत में लांच 55 से 85 इंच डिस्प्ले के साथ Sony BRAVIA 3 II
    • पीएम मोदी की अपील के बीच मूडीज ने घटाया भारत का ग्रोथ अनुमान
    • जिम ट्रेनर ने बेहतर बॉडी के नाम पर लगाए स्टेरॉयड इंजेक्शन, युवक का कूल्हा डैमेज
    • वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र निर्माण का महामंत्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, मेरठ में मतांतरण का प्रयास
    देश

    शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, मेरठ में मतांतरण का प्रयास

    adminBy adminMay 9, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर 09 मई। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर मुस्लिम युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपित ने युवती को अपने धर्म की विशेष बातों में उलझाया और धार्मिक ग्रंथ पढ़ाने का वादा किया। तीन दिन पूर्व आरोपित युवती का अपहरण कर मेरठ ले गया। यहां अपने घर पर तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मतांतरण कराने का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद कर लिया।

    मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के मुहल्ला तारापुरी निवासी समीर खान ने इंस्टाग्राम पर लगभग छह माह पूर्व नई मंडी के एक मुहल्ला निवासी युवती से दोस्ती की। युवती इंटर पास है, जबकि समीर फर्नीचर बनाने का काम करता है। शुरुआत में आरोपित युवती से बातचीत करता रहा उसके बाद प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे शादी करने का झांसा दिया। आरोपित ने युवती को अपने धर्म की विशेषताएं बताने के साथ उसे धार्मिक ग्रंथ पढ़ाने का वादा किया। इससे युवती का ब्रेनवाश हो गया। आरोप है कि तीन दिन पूर्व आरोपित समीर मुजफ्फरनगर आया और युवती का अपहरण कर फरार हो गया। आरोपित ने युवती का मतांतरण कराने का प्रयास किया। इसके लिए तीन दिन अपने घर पर बंधक बनाकर रखा और उसे मुस्लिम धर्म संबंधित बातें बताई।

    युवती के भाई ने बहन के साथ दुष्कर्म, अपहरण एवं मतांतरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। नई मंडी थाना पुलिस ने शुक्रवार को युवती को मेरठ में आरोपित के घर से बरामद किया। जबकि आरोपित समीर को नई मंडी के माल रोड से गिरफ्तार किया है। युवती ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने के बयान दिए हैं। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। रिपोर्ट आने के बाद न्यायालय में युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिलहाल उसे राखी वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। आरोपित समीर का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि आरोपित की धरपकड़ को उसके दोस्तों की इंस्टाग्राम आइडी को खंगाला गया। उसके बाद आरोपित की लोकेशन पुनः जनपद की मिली थी, जिसके चलते उसे पकड़ा गया है। आरोपित ने युवती का अपहरण उसका मतांतरण कराने के उद्देश्य से किया था। पुलिस यह तस्दीक करने में लगी कि मेरठ में युवती को लेकर आरोपित किस-किस के संपर्क में रहा था। जहां उसका मतांतरण कराने का प्रयास किया गया।

    muzaffarnaga tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हिंदू धर्म जीवन जीने का तरीका, आस्था साबित करने के लिए मंदिर जाना जरूरी नहीं: सुप्रीम कोर्ट

    May 13, 2026

    उदयनिधि जी हार से बौखलाएं नहीं आपके कारण ही आपकी पार्टी की आज यह स्थिति है, सनातन परंपरा एक विचारधारा है जिसे मिटाने की कोशिश करने वाले रहे नहीं मानने वाले आज भी नजर आते हैं

    May 13, 2026

    पेपर लीक और परीक्षा रद होने का खामियाजा कब तक भुगतेंगे परीक्षार्थी

    May 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.