जालंधर्र, 07 मई (ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा बनाए गए सख्त बेअदबी निरोधी कानून के बाद अब यदि कोई श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करेगा तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा और उसे जमानत भी नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आज गुरुवार को अपनी शुक्राना यात्रा दौरान कहा कि इस कानून को विधि विशेषज्ञों से विस्तृत सलाह के बाद तैयार किया गया है ताकि भविष्य में इसमें किसी बदलाव की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि बेअदबी के मामलों में न्यूनतम सजा कई साल और अधिकतम सजा उम्रकैद तक होगी। इसके साथ ही दोषी पर 25 लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकेगा। सीएम मान ने कहा कि पहले ऐसे मामलों में आरोपियों को मानसिक रोगी बताकर बचा लिया जाता था, लेकिन अब कानून में यह प्रावधान किया गया है कि यदि आरोपी मानसिक रूप से बीमार पाया जाता है तो उसके अभिभावकों या देखरेख करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एनडीपीएस कानून को भी और सख्त किया है। नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की जाएगी और उन्हें आसानी से जमानत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की भाईचारे की परंपरा बहुत मजबूत है और यहां नफरत की राजनीति कभी सफल नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और अकाली दल जैसी सांप्रदायिक पार्टियां धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर राजनीति करती हैं।
मुख्यमंत्री ने जालंधर और अमृतसर में हाल में हुए छोटे धमाकों का जिक्र करते हुए कहा कि ये भाजपा की “एंट्री के संकेत” हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जहां भी चुनाव लड़ती है वहां लोगों को आपस में लड़ाने और डर का माहौल बनाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारा मजबूत है और लोग मिलकर रामनवमी, गुरुपर्व, ईद और अन्य त्योहार मनाते हैं। इसलिए किसी भी ताकत को पंजाब की सांझी संस्कृति खराब नहीं करने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब अब विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। राज्य में नए स्कूल और अस्पताल बनाए जा रहे हैं, लोगों को 10 लाख रुपए तक इलाज की सुविधा देने वाले कार्ड जारी किए जा रहे हैं और महिलाओं के लिए 1000 से 1500 रुपए मासिक सहायता योजना की रजिस्ट्रेशन चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के 90 प्रतिशत घरों में बिजली बिल शून्य आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पंजाब के फंड रोक रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास फंड के 9000 करोड़ रुपए अभी तक जारी नहीं किए हैं। सीएम मान ने लोगों से सांप्रदायिक राजनीति से दूर रहने और पंजाब की शांति एवं भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की अपील की।
Trending
- खेत बेचने में पहले परिवार के अन्य उत्तराधिकारियों को देना होगा मौका
- जौहर विश्वविद्यालय में बने 38 भवन ध्वस्त किए जाएंगे
- कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत व मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए रूट प्लान तय, चार पहिया हल्के वाहनों से दिल्ली पहुंचने को 4 मार्ग
- कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
- बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
- यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
- एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
- पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं

