Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान, DIG ने किया सतर्क
    • दृष्टि आई क्लीनिक के डॉक्टर गौरव मिश्रा के व्यवहार और सरल ऑपरेशन पद्धति से लौटाई आंखों की रोशनी
    • उप्र में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित : सीएम योगी
    • नाम कमाने राजनीतिक फायदे उठाने और पैसा बनाने का माध्यम बनती जनहित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है समयानुकुल, इससे अदालतों में वादों की संख्या कम होगी, पात्रों को जल्दी न्याय मिल पाएगा
    • तमिलनाडु में कांग्रेस ने विजय की टीवीके को दिया सशर्त समर्थन
    • कांग्रेस नेताओं ने विजय थलापति से मुलाकात कर दिया पूर्ण समर्थन
    • दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान
    • बंगाल हिंसा में 80 लोग गिरफ्तार, बिना इजाजत जुलूस पर बैन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन होगें आसान, लक्ष्मीनगर से कंस किला तक 325 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड पुल
    देश

    मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन होगें आसान, लक्ष्मीनगर से कंस किला तक 325 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड पुल

    adminBy adminMay 6, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा 06 मई। श्रीकृष्ण की नगरी में ठाकुर जी के दर्शन के लिए हजारों भक्त आते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा और बृज को लेकर विकास में चार चांद लगा रहे हैं. हर वर्ष करोड़ों रूपये विकास के लिए दिये जाते हैं. विकास की नई श्रृंखला में करीब 325 करोड़ की लागत से एलिवेटेड पुल का निर्माण होगा. इस पुल के निर्माण से जाम से मुक्ति मिलेगी. साथ ही श्रद्धांलुओं को पेयजल, शौचालय, पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी.

    द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन आने वाले श्रद्धालुओं को शहर में जाम के झाम बिना फंसे सीधे दर्शन हो इसके लिये उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस पर बेहतर कार्ययोजना तैयार कर मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के समक्ष रखेगी. जिससे जल्द ही हरी झंडी मिल सके. इस कार्ययोजना में लक्ष्मीनगर से कंस किला तक एलिवेटेड पुल का निर्माण कराया जाएगा. विश्राम घाट के सामने पार्किंग विकसित की जाएगी. श्रद्धालु वाहन खड़े कर पुल के माध्यम से विश्राम घाट आकर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन कर सकेंगे. कान्हा की नगरी में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन जाम के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होती है. द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करने भी श्रद्धालुओं की कतार लगती है. विश्राम घाट पर भी यमुना पूजन को श्रद्धालु आते हैं.

    द्वारकाधीश मंदिर के मार्ग में भीड़ रहती है। दो पहिया वाहन से भी जाना मुश्किल हो जाता है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने यमुनापार लक्ष्मीनगर से कंस किला तक एलिवेटेड पुल, पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया है। 510 मीटर लंबा एलिवेटेड पुल का निर्माण किया जाएगा। लक्ष्मीनगर में पार्किंग बनाई जाएगी। होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा। पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा।

    विश्राम घाट के सामने यमुनाजी के दूसरे किनारे से एलिवेटेड पुल, पार्किंग विकसित होने से द्वारकाधीश मंदिर पहुंचना आसान हो जाएगा. श्रद्धालु जाम में भी नहीं फंसेंगे. श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा. जाम की समस्या का समाधान भी होगा. इस कार्य पर 325 करोड़ रुपये खर्च होने हैं. उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी एन ने बताया कि इस योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इस योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है.

    elevated-bridge mathura tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान, DIG ने किया सतर्क

    May 6, 2026

    दृष्टि आई क्लीनिक के डॉक्टर गौरव मिश्रा के व्यवहार और सरल ऑपरेशन पद्धति से लौटाई आंखों की रोशनी

    May 6, 2026

    उप्र में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित : सीएम योगी

    May 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.