Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांग्रेस नेताओं ने विजय थलापति से मुलाकात कर दिया पूर्ण समर्थन
    • दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान
    • बंगाल हिंसा में 80 लोग गिरफ्तार, बिना इजाजत जुलूस पर बैन
    • मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! अवैध निर्माण पर पूर्व वीसी अभिषेक पांडे और आर्किटेक्ट अंकित अग्रवाल का बोर्ड लगाकर आकाश गंगा ग्रुप के प्रवीण मित्तल जनता को धोखा देने का कर रहा है प्रयास
    • रूपा गांगुली बंगाल की अगली सीएम बन सकती है
    • मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन होगें आसान, लक्ष्मीनगर से कंस किला तक 325 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड पुल
    • क्यों नहीं चढ़ पाया कोई इंसान कैलाश पर्वत पर आज तक?
    • महिंद्रा की गाडिय़ों में एसयूवी बनी जनता की पहली पसंद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बीएसएफ मुख्यालय के बाहर एक्टिवा में हुआ जोरदार धमाका, मचा हड़कंप
    देश

    बीएसएफ मुख्यालय के बाहर एक्टिवा में हुआ जोरदार धमाका, मचा हड़कंप

    adminBy adminMay 6, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जालंधर, 06 मई (ता)। पंजाब के जालंधर में बीएसएफ चौक स्थित पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के गेट के बाहर एक एक्टिवा में हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि शुरुआती जांच में इसमें विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया गया है और आसपास की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।
    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्टिवा चला रहे युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है ताकि धमाके के कारणों का पता लगाया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस एक्टिवा में ब्लास्ट हुआ वह एक डिलीवरी बॉय की बताई जा रही है, जो पार्सल लेकर जा रहा था। चूंकि घटना बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय जैसे संवेदनशील इलाके के बाहर हुई है, इसलिए जांच एजेंसियां इसे महज हादसा मानने को तैयार नहीं हैं।
    फिलहाल जांच का फोकस इस बात पर है कि यह एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है। साथ ही, हिरासत में लिए गए युवक की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पार्सल में क्या था और धमाका किस वजह से हुआ।

    Causing Panic Desh jalandhar Massive Explosion Rocks Activa Outside BSF Headquarters tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कांग्रेस नेताओं ने विजय थलापति से मुलाकात कर दिया पूर्ण समर्थन

    May 6, 2026

    दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान

    May 6, 2026

    बंगाल हिंसा में 80 लोग गिरफ्तार, बिना इजाजत जुलूस पर बैन

    May 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.