मेरठ 06 मई (प्र)। देश की पहली रीजनल रैपिड सिस्टम की ट्रेन नमो भारत ने तीन करोड़ कम्यूटर ट्रिप्स का आंकड़ा किया पार कर दिया है। आजकल इन ट्रेनों में रोजाना 90 हजार से 1.14 लाख यात्री सफर करते हैं। हालांकि यह संख्या रविवार को करीब 85 हजार तक पहुंच पाती है।
नमो भारत कॉरिडोर पर परिचालन की शुरुआत 21 अक्टूबर, 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिक खंड के उद्घाटन के बाद हुई इस खंड पर परिचालन के एक महीना पूरा होने के बाद, नवंबर 2023 में, यात्रियों की संख्या 72,000 से ज्यादा एक माह में से दर्ज की गई थी। इसके बाद मार्च, 2024 में मोदीनगर नॉर्थ तक और फिर अगस्त 2024 में मेरठ साउथ तक के खंड पर सेवा विस्तार किया गया, जिसके साथ नौ स्टेशनों के साथ परिचालित खंड बढ़कर 42 किलोमीटर लंबा हो गया। हर खंड के परिचालन के साथ यात्रियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि होती रही।
दिसंबर, 2024 तक औसत मासिक राइडरशिप लगभग सात लाख तक पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में रिकॉर्ड की गई राइडरशिप की तुलना में लगभग दस गुना अधिक थी। जनवरी 2025 में राइडरशिप में एक बड़ा उछाल न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक अतिरिक्त 13 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड को परिचालित करने पर आया। 16 मई, 2025 को 1 करोड़ राइडरशिप के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। जुलाई 2025 तक मासिक राइडरशिप लगभग 15 लाख तक पहुंच गई, जो सिर्फ छह महीने पहले दर्ज की गई। यात्रियों की संख्या की दोगुनी से भी अधिक थी। इस दौरान दैनिक राइडरशिप लगभग 55,000 से 60,000 पर स्थिर हो गई। इस बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने को ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी को हर 15 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट की गई। इस सिस्टम को इस प्रकार डिजाइन किया गया कि जरूरत पड़ने पर इसे हर तीन मिनट तक की फ्रीक्वेंसी पर भी चलाया जा सके।
दिसंबर, 2025 में नमो भारत ने दो करोड़ कम्यूटर ट्रिप्स का माइलस्टोन पार किया। 22 फरवरी, 2026 को मेरठ मेट्रो के साथ कॉरिडोर के शेष 26 किमी खंड को भी परिचालित कर दिया गया और राइडरशिप की संख्या में और भी तेजी से वृद्धि हुई। सिर्फ एक महीने में ही नमो भारत ट्रेन यात्रियों की पसंदीदा यात्रा वाहन बन गई और केवल मार्च, 2026 में ही औसत मासिक राइडरशिप लगभग 27 लाख दर्ज की गई। नमो भारत ने 2 करोड़ का आंकड़ा छूने के पाँच महीने से भी कम समय में 3 करोड़ कम्प्यूटर ट्रिप्स का आंकड़ा भी पार कर लिया।

