आगरा, 05 मई (ता)। जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत मिली है। खरीफ और रबी सीजन में फसलों को हुए नुकसान के बाद 136 किसानों के बैंक खातों में कुल 35.60 लाख रुपये की बीमा राशि भेजी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में किसानों को प्रतीकात्मक (डमी) चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल रहे। उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत, किसान नेता मोहन सिंह चाहर और उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने 10 किसानों (5 खरीफ, 5 रबी) को डमी चेक सौंपे।
फसल बीमा जिला प्रतिनिधि रवीना चौधरी ने कहा कि जिले में करीब 8 हजार किसानों ने बीमा कराया था। इनमें से 600 किसानों ने टोलफ्री नंबर पर फसल नुकसान की सूचना दर्ज कराई थी। अब तक 136 किसानों को कुल 35.60 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 112 किसानों के बैंक खातों में गत दिवस 24.60 लाख रुपये पहुंचे हैं, जबकि अप्रैल में 24 किसानों के खातों में 11 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने किसानों को फसल बीमा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अधिक से अधिक किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की गई। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहदेव शर्मा, श्यामसुंदर, प्रेमसिंह, केशवदेव शर्मा, हरिओम रावत, डॉ. रामशरण सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending
- यश 300 रूपये लेकर एक्टर बनने बेंगलुरु पहुंचे
- 16 मई को बैसाखी पारिवारिक मिलन समारोह
- पीएफ ट्रस्ट अपनी मर्जी से नहीं दे सकेंगे ब्याज
- पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए लगाया रेन वॉटर हार्वेस्टिंग मॉडल
- मथुरा: 5500 साल पुराने हरिदेव मंदिर में पुलिस ने जड़ा ताला, सेवा को लेकर दो गुटों में विवाद
- उत्तराखंड देश की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है : योगी आदित्यनाथ
- अनिल अंबानी की एडीएजी से जुड़ी बैंकिंग धोखाधड़ी की जांच जरूरी
- पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व सांसद ओमवती देवी का निधन

