Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
    • मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
    • 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
    • रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सवा 2 लाख बेसिक सैलरी वाले डीआईजी के घर से मिला 7 करोड़ कैश, 1.5 किलो सोना, लग्जरी कारें
    देश

    सवा 2 लाख बेसिक सैलरी वाले डीआईजी के घर से मिला 7 करोड़ कैश, 1.5 किलो सोना, लग्जरी कारें

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 17, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जालंधर 17 अक्टूबर। पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था. आज डीआईजी हरचरण सिंह और उनके साथ जुड़े बिचौलियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पर CBI दोनों का रिमांड मांगगी. डीआईजी भुल्लर ने बिचौलियों के जरिए फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. डीआईजी पर आरोप है कि वो रिश्वत के लिए स्क्रैप कारोबारी को फर्जी मामले फंसाने की धमकी दे रहे थे. मोहाली ऑफिस और चंडीगढ़ स्थित भुल्लर के घर से करोड़े रुपये कैश सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

    दिल्ली और चंडीगढ़ से आई 52 सदस्यीय CBI टीम ने उनके मोहाली ऑफिस और चंडीगढ़ सेक्टर-40 स्थित कोठी पर छामेमारी की. डीआईजी की कोठी से 7 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए, जो तीन बैग और दो अटैची में रखे थे. नोट गिनने के लिए अफसरों को तीन नोट गिनने वाली मशीनें मंगानी पड़ीं. इसके अलावा डेढ़ किलो स्वर्ण आभूषण, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब और एक रिवॉल्वर भी बरामद हुईं.

    सीबीआई को DIG की 15 संपत्तियों और लग्जरी गाड़ियों के दस्तावेज भी मिले. उनकी कोठी से BMW और मर्सिडीज जैसी महंगी गाड़ियां और बैंक लॉकर की चाबियां भी जब्त की गईं. हरचरण 2009 बैच के IPS अधिकारी हैं. उनके पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के पूर्व DGP रह चुके हैं.

    CBI सूत्रों के अनुसार, स्क्रैप कारोबारी ने जिन अफसरों और कर्मचारियों के नाम लिए, उन पर भी नजर रखी जा रही है. कारोबारी ने बताया कि DIG की रिश्वत की मांग पूरी करने में कई अधिकारी भी शामिल थे. CBI इस मामले में अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

    भुल्लर की हर महीने की बेसिक सैलरी 2,16,600 रुपये है. साथ ही इसके अलावा भत्ते भी मिलते हैं. उन्होंने 15 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जिसमें जालंधर में फॉर्महाउस और चंडीगढ़ व कपूरथला में जमीन के प्लॉट शामिल हैं.

    27 नवंबर 2024 को रोपड़ रेंज के डीआईजी बने
    हरचरण सिंह भुल्लर पंजाब के कड़े और सख्त पुलिस अधिकारियों में गिने जाते हैं. उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल मामलों को सुलझाया. नशे के खिलाफ उनका अभियान युद्ध नशेआं विरुद्ध भी काफी सुर्खियों में रहा. 27 नवंबर 2024 को उन्हें रोपड़ रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया. इस पद पर आने के बाद उन्होंने अवैध कार व्यापार और अन्य अनियमितताओं की जानकारी पाई और इस पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की.

    सूत्रों के मुताबिक, डीआईजी भुल्लर रिश्वत लेने की पूरी रिकॉर्डिंग डायरी रखते थे. इस डायरी में यह दर्ज होता था कि किस स्रोत से कितनी रकम आई और उसका पूरा लेखा-जोखा किस तरह हुआ. CBI फिलहाल इसी डायरी की तलाश में उनके मोहाली ऑफिस और चंडीगढ़ स्थित घर की छानबीन कर रही है.

    dig-harcharan-singh-bhullar jalandhar punjab tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

    August 28, 2026

    मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

    August 28, 2026

    25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.