Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»6041 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 108 को गोल्ड मेडल
    देश

    6041 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 108 को गोल्ड मेडल

    adminBy adminMarch 16, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादाबाद 16 मार्च। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह में बीते शनिवार को 6041 विद्यार्थियों को उपाधि से अलंकृत किया गया। इसके अलावा 108 विद्यार्थियों को गोल्ड, 105 को रजत, 98 को ब्रांज मेडल और 36 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री से नवाजा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को टीएमयू विश्वविद्यालय की ओर से मानद उपाधि प्रदान की गई। टीएमयू में दीक्षांत समारोह 2026 का शंखनाद मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर किया गया। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जेपी नड्डा ने विद्यार्थियों को मेडल व डिग्री देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि टीएमयू ने देशभर के सामने शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुझे यह कहते हुए कोई संकोच नहीं हो रहा कि यह देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक है। यह विश्वविद्यालय देश के विकास में बड़ी भूमिका निभा रहा है।

    इसका कारण यह है कि यहां शिक्षा के साथ छात्रों में सामाजिक दायित्व बोध की भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित की जाती है। मुझे यह जानकर बेहद हर्ष हो रहा है कि यहां चल रहे 130 कोर्सों में लगभग 60 प्रतिशत मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं। एक ही छत के नीचे इतने विषयों की कुशलता से शिक्षा दी जाना अपने आप में उत्कृष्टता का प्रमाण है।

    छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं कि अपने आजाद देश को गढ़ते हुए देख रहे हैं। आपको अपने चमन को बसाने और उसमें सहभागी बनने का अवसर मिलेगा। आपके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए बदलाव का इंतजार मत कीजिए और इसका हिस्सा बनिए।
    एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन ने भावी योजनाओं के तहत टीएमयू में जल्द कैंसर हॉस्पिटल खुलने की योजना का एलान किया।

    इस मौके पर विशिष्ट अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, उप्र के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन, टीएमयू परिवार के सदस्य अमित जैन, कार्यकारी निदेशक अक्षत जैन, पूर्व कुलाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. अरविंद कुमार गोयल, कुलपति प्रो. वीके जैन, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, शहर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

    moradabad tazza khabar tazza khabar in hindi TMU uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी

    April 10, 2026

    सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें

    April 10, 2026

    यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.