Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी बार कौंसिल चुनाव में 25 पदों के लिए 333 प्रत्याशी
    देश

    यूपी बार कौंसिल चुनाव में 25 पदों के लिए 333 प्रत्याशी

    adminBy adminNovember 29, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 29 नवंबर। यूपी बार कौंसिल चुनाव (सत्र 2025-26) के लिए 25 पदों पर इस बार 333 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। सभी 334 नामांकन प्रपत्र वैध पाए मिले थे, लेकिन प्रत्याशी सुनील दत्त त्यागी की 26 नवंबर को हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। नियत तिथि 27 नवंबर तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया।

    कौंसिल के सचिव राम किशोर शुक्ल की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी 333 प्रत्याशियों का क्रमांक शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी तथा पर्यवेक्षक न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन में जारी किया गया। इसकी प्रति कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए जाने के साथ ही, महाधिवक्ता कार्यालय तथा समस्त बार संघों को जिला जज/ जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित की गई है।

    यह बार कौंसिल की वेबसाइट पर भी अपलोड है। मतदान चार चरणों में 16 से 31 जनवरी 2026 तक होगा। चुनाव के दौरान कचहरी परिसर में जहां मतदान स्थल होगा वहां प्रत्याशी का बैनर, पोस्टर आदि नहीं लगेगा। मतदाताओं की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए किसी मतदाता को मतदान स्थल पर मोबाइल फोन, कैमरा या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जिससे फोटो खींची जा सके, ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

    प्रत्याशियों द्वारा दिए गए अंडरटेकिंग के अनुसार टीवी, समाचार पत्र, सोशल मीडिया, लाउडस्पीकर, जुलूस और किसी भी प्रकार के विज्ञापन पर पूरी तरह रोक रहेगी। काउंसिल ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    prayagraj tazza khabar tazza khabar in hindi UP Bar Council Chunav 2025-26 uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.