Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका
    • एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना
    • मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी
    • सीसीएसयू ने छात्र को रिजल्ट में दिए छह नंबर, कॉपी में निकले 60
    • ब्रह्मपुरी पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
    • फर्जी रॉयल्टी से खनन कर लगा रहे थे करोड़ों का फटका, लोक निर्माण विभाग के लिपिक समेत 5 गिरफ्तार
    • हादसों की आशंका वाले 95 पेडों को वन विभाग ने कटवाया
    • बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ की वंदना सिंह टॉपर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन को मिला दूसरा स्थान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सांप के जहर मामले में खत्म किया केस
    देश

    यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सांप के जहर मामले में खत्म किया केस

    adminBy adminMarch 19, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 19 मार्च। चर्चित सांप के जहर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज सांपों के जहर वाले केस को खत्म कर दिया है। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति उज्जल भूयां की बेंच ने 19 मार्च को फैसला सुनाते हुए कहा कि जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला और मामला राजनीति से प्रेरित लगता है।

    बता दें कि मामला सितंबर 2023 में सामने आया था, जब हरियाणा पुलिस ने नोएडा में एक रैकेट का भंडाफोड़ किया। इसमें सांपों के जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशे के तौर पर करने का आरोप लगा। एल्विश पर आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक षड्यंत्र), 8(2) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972, और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था।

    एल्विश ने हमेशा आरोपों से इनकार किया और कहा कि वीडियो पुराने हैं और जहर का इस्तेमाल नहीं हुआ। फैसले के बाद एल्विश ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सच की हमेशा जीत होती है। जय श्री राम।

    बता दें कि मामले में पिछली सुनवाई में भी सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर लोकप्रिय लोग आवाजहीन जीवों जैसे सांपों का इस तरह इस्तेमाल करते हैं, तो इससे समाज में गलत संदेश जा सकता है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी पूछा था कि क्या किसी को चिड़ियाघर जाकर जानवरों के साथ खेलने की अनुमति दी जा सकती है, और क्या यह कानून का उल्लंघन नहीं होगा।

    elvish-yadav Supreme Court tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका

    June 17, 2026

    एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना

    June 17, 2026

    मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.