Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीजेआई ने भी सुनवाई को डिजिटल माध्यम से करने का आग्रह किया
    • वेदव्यासपुरी में 3.6 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा प्रदेश का पहला दस मंजिला ज्वेलरी पार्क
    • हरियाणा की युवती को लव जेहाद में फंसाया, धर्मांतरण भी कराया
    • Youtube लाया कमाल का सेफ्टी फीचर, Deepfake वीडियो को पहचानना हुआ आसान
    • बीए की छात्रा हत्याकांड: अंतिम संस्कार के बाद गांव में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्ट
    • स्वस्थ जीवन के तीन सूत्र – नियमित दिनचर्या, सात्विक भोजन और प्रतिदिन योगाभ्यास: देसराज
    • श्रीलंका और भारत के बीच अगस्त महीने में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी
    • मैं सुनकर समझता हूं विजन, स्क्रिप्ट पढ़ता नहीं : सलमान खान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हरियाणा की युवती को लव जेहाद में फंसाया, धर्मांतरण भी कराया
    देश

    हरियाणा की युवती को लव जेहाद में फंसाया, धर्मांतरण भी कराया

    adminBy adminMay 19, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 19 मई (प्र)। मवाना के गांव सठला निवासी दूसरे समुदाय के हिस्ट्रीशीटर पर हिंदू बताकर हरियाणा की युवती को प्रेम जाल में फंसाने, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण कर निकाह करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर दिल्ली के थाना जामियानगर में प्राथमिकी दर्ज है। रविवार देर रात दिल्ली पुलिस दबिश देकर आरोपी के परिवार से पांच लोगों को अपने साथ ले गई। पूरा मामला धर्मांतरण से जुड़ा होने के कारण जांच की जा रही है।

    फहीम पुत्र खुर्शीद निवासी सठला शातिर अपराधी है और मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। फहीम ने वर्ष 2021 में इंस्टाग्राम पर साहिल नाम बताकर हरियाणा के वल्लभगढ़ क्षेत्र निवासी युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसको दिल्ली के जामियानगर थानाक्षेत्र के एक होटल में मुलाकात के लिए बुलाया और नशीला पदार्थ देकर रेप किया। आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो बना ली और इन्हें वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी और उसके कुछ साथियों ने युवती के साथ गैंगरेप भी किया।

    आरोपी ने युवती को अगवा किया और अपने साथ यहां मवाना के सठला गांव में अपने घर ले आया। आरोपी ने युवती पर दबाव बनाया और धमकी देकर धर्मांतरण करा दिया। इस दौरान दोनों को एक बच्चा भी हुआ। फहीम पहले से आपराधिक मामलों में नामजद था और फरवरी 2025 में वह दिल्ली के एक मुकदमे में जेल चला गया था। बाद में उसकी शिफ्टिंग गुरुग्राम की जेल और फिर मेरठ जेल में हुई।

    आरोपी के जेल जाने के बाद युवती भी चंगुल से आजाद हो गई और हरियाणा अपने परिजनों के पास पहुंची। युवती ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन दिल्ली के जामियानगर थाने पहुंचे। फहीम समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

    दिल्ली पुलिस ने रविवार रात को मारा छापा : रविवार रात दिल्ली पुलिस ने मवाना क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस टीम ने सठला गांव और कस्बे में छापेमारी करते हुए आरोपी के भाई जैद उर्फ गूंगा, अजीम, पिता खुर्शीद, मां तस्लीम और निकाह कराने वाले मौलाना नफीस को हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस टीम अपने साथ दिल्ली ले गई। दूसरी ओर, आरोपी से भी पूछताछ के लिए पुलिस टीम कार्रवाई में लगी है।

    love-jihad mawana meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सीजेआई ने भी सुनवाई को डिजिटल माध्यम से करने का आग्रह किया

    May 19, 2026

    वेदव्यासपुरी में 3.6 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा प्रदेश का पहला दस मंजिला ज्वेलरी पार्क

    May 19, 2026

    Youtube लाया कमाल का सेफ्टी फीचर, Deepfake वीडियो को पहचानना हुआ आसान

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.