Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सेवातीर्थ और लोकभवन जनसमस्याओं का हो समाधान जैसे शब्द सकारात्मक माहौल बनाते हैं, हुजूर अफसरों के किले बनते जा रहे आफिसों के गेट भी खुलवाएं
    देश

    सेवातीर्थ और लोकभवन जनसमस्याओं का हो समाधान जैसे शब्द सकारात्मक माहौल बनाते हैं, हुजूर अफसरों के किले बनते जा रहे आफिसों के गेट भी खुलवाएं

    adminBy adminDecember 3, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अधिकारी प्राथमिकता से निपटाएं जनसमस्याएं नागरिकों से करें विनम्र व्यवहार सदभावना वातावरण में सुनें उनकी बात अब पीएमओ का नाम सेवा तीर्थ राज्यपालों के अधिकारिक आवास राजभवन भी लोकभवन कहलाए जाएंगे जैसे शब्दों की खबरों को पढ़कर और नेताओं के बयानों का अवलोकन कर रामराज्य की अनुभूति होने लगती है क्योंकि लगता है कि जब इतने बड़े पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों और मंत्रिमंडल में लिए गए फैसलों की जानकारी जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई है तो उसका असर भी होता नजर आएगा।
    मैं किसी भी निर्णय या बयान की आलोचना नहीं कर रहा हूं क्योंकि यह इतनी अच्छी सोच है कि अगर लागू हो जाए तो हर व्यक्ति आर्थिक और अन्य समस्याओं के बीच भी खुशी से जीवन यापन करने की सोच सकता है। कुछ वर्ष पूर्व मेरठ के डीएम और वर्तमान में प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग मुकेश मेश्राम अपने सहयोगियों को सलाह देते थे कि जब कोई अपनी परेशानी लेकर आए तो उससे हंसते हुए मिलो जिससे वह अपनी बात कहकर जाए और उसमें कोई रोष ना रहे। आईएएस डीके सिंह जब मेरठ में नगरायुक्त थे तो अपने कार्यालय का गेट हर व्यक्ति के लिए खुला रखते थे और अब एमएसपी कमेटी के चेयरमैन और वर्ल्ड बैंक के डायरेक्टर संजय अग्रवाल अपने कार्यकाल में अगर उनसे कोई मिलना आया तो मिलकर बात सुनते थे। अगर कोई फोन करता था तो चर्चा किया करते थे या बाद में फोन करते थे। यूपी के डीजीपी रहे जयएन चतुर्वेदी कहा करते थे कि पुलिस कर्मियों की समस्याओं के समाधान के साथ आम आदमी की समस्याएं सुनी जानी चाहिए और कोशिश करते थे कि जनता की बात सुनी जाए। लेकिन वर्तमान में तो सरकार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्तर से प्रयास के बावजूद नागरिकों की समस्याओं के समाधान नहीं हो रहे हैं। हर व्यक्ति की समस्याएं होती है इसलिए यह तो नहीं कहना चाहिए कि वह २४ घंटे जनता दरबार लगाकर बैठ जाए लेकिन जो समय जनसमस्याएं सुनने के लिए है उनमें जनता की बात सुनी जाएं और ऐसा ना लगे कि उसकी मजाक उड़ाई जा रही है क्योंकि पहले से ही अधिकारियों के कार्यालय अब किले बनते जा रहे हैं। बंद दरवाजों और सुरक्षाकर्मियों की भारी उपस्थिति कुछ कहने से पहले ही उसके उत्साह को ठंडा कर देती है तो ज्यादातर किले रूपी दफ्तरों का नजारा देखकर वापस चले जाते हैं और जो नहीं जाते हैं उनकी बात भी नहीं सुनी जा रही है। पीएमओ का नाम सेवा तीर्थ रखा गया और राजभवनों का नाम लोकभवन हो जाए यह तो बहुत ही अच्छा है क्योंकि इससे अपनेपन का अहसास होता है। लेकिन जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि अधिकारियों के कार्यालयों का गेट कम से कम तीन चार घंटे के लिए प्रतिदिन खुले रखवाए जाएं और आने वालों को यह अहसास कराया जाए कि उनकी समस्या का समाधान होगा। कुछ अधिकारी जो राजनेता बनते जा रहे हैं या अपने सहयोगियों के साथ बैठकर अपना महिमामंडन कराते हैं उन पर रोक लगे। तो पीएम सीएम साहब यह विश्वास से कहा जा सकता है कि नाम बदलने का प्रयास के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। और जो नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा वो होने लगेगा और कुछ निरंकुश अधिकारियों की कार्यप्रणली पर रोक लगेगी। इसलिए ऐसा माहौल भी देश प्रदेश में तैयार हो सके तो बहुत बढ़िया है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.