Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरियन बैंड और हर प्रकार की गेमिंग पर सरकार लगाए रोक
    • समाज को जोड़ने व राष्ट्र की एकता हेतु मोहन भागवत का संघ परिवार के प्रमुख बने रहना है वक्त की मांग और स्वयंसेवकों की भावनाओं से भी जुड़ा है
    • फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, कश्मीरी कैदी ने किया हमला
    • गैंगस्टर रवि काना मामले में जेल अधीक्षक समेत तीन अफसर जांच में दोषी, अब होगी सख्त कार्रवाई
    • मुरादाबाद राजकीय संप्रेक्षण गृह से फरार 5 किशोरों में से दो पकड़े
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, 4 की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
    • यूपी का फिर से बदलने वाला है मौसम, 25 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
    • एसआईआरः सुनवाई स्थल पर बनाएं हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम रहे सक्रिय
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लिव-इन में रहने वाली महिलाओं को पत्नी का दर्जा जरूरी : मद्रास हाई कोर्ट
    देश

    लिव-इन में रहने वाली महिलाओं को पत्नी का दर्जा जरूरी : मद्रास हाई कोर्ट

    adminBy adminJanuary 22, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मदुरै (तमिलनाडु),22 जनवरी। मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने हाल ही में कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, गंधर्व विवाह की पुरानी अवधारणा के तहत पत्नी का दर्जा दिया जाना चाहिए।

    इस मुद्दे के महत्व को देखते हुए, न्यायमूर्ति एस. श्रीमाथी ने कहा कि आधुनिक सामाजिक ढांचे के तहत कमजोर महिलाओं की सुरक्षा करना अदालतों की जिम्मेदारी है, क्योंकि लिव-इन रिलेशनशिप में विवाहित महिलाओं को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा का अभाव होता है। पीठ ने यह टिप्पणी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के मनप्पराई महिला पुलिस स्टेशन द्वारा गिरफ्तार एक व्यक्ति की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कीं। मदुरै पीठ ने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप में, महिलाओं को गंधर्व विवाह/प्रेम विवाह के तहत ‘पत्नी’ का दर्जा देकर संरक्षित किया जाना चाहिए, ताकि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं को, भले ही वह संबंध अस्थिर हो, पत्नी के रूप में अधिकार प्रदान किए जा सकें।

    तमिलनाडु के मनप्पराई महिला पुलिस स्टेशन ने एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने शादी का वादा करके कई बार महिला से शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में उसने कथित तौर पर अपना वादा तोड़ दिया। आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए अपील की। अर्जी खारिज करते हुए, अदालत ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत प्रथम दृष्टया मामला दर्ज किया, जो विवाह के धोखे या झूठे वादों पर आधारित यौन संबंधों को आपराधिक अपराध मानता है। न्यायमूर्ति एस श्रीमाथी ने कहा कि आधुनिकता को अपनाने के नाम पर पुरुष अक्सर इस कानूनी अस्पष्टता का फायदा उठाते हैं, लेकिन समय के साथ जब उनका रिश्ता खराब हो जाता है तो वे महिला के चरित्र पर सवाल उठाते हैं।

    जज बोले, विवाहितों की तरह सुरक्षा नहीं
    जज ने कहा कि कई युवतियां आधुनिक जीवनशैली अपनाने की चाह में ऐसे रिश्तों में बंध जाती हैं, लेकिन बाद में उन्हें निराशा ही हाथ लगती है क्योंकि कानून लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं को विवाहित महिलाओं की तरह सुरक्षा प्रदान नहीं करता।

    madras-hc tazza khabar tazza khabar in hindi Women live-in relationships
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कोरियन बैंड और हर प्रकार की गेमिंग पर सरकार लगाए रोक

    February 9, 2026

    समाज को जोड़ने व राष्ट्र की एकता हेतु मोहन भागवत का संघ परिवार के प्रमुख बने रहना है वक्त की मांग और स्वयंसेवकों की भावनाओं से भी जुड़ा है

    February 9, 2026

    फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, कश्मीरी कैदी ने किया हमला

    February 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.