Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह के बीच महिला ने पदाधिकारी को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
    देश

    भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह के बीच महिला ने पदाधिकारी को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 19, 2026No Comments372 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महराजगंज 19 मार्च। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने सरेआम एक पार्टी पदाधिकारी की धुनाई कर दी। मनोनीत सभासदों के स्वागत समारोह के दौरान हुई इस मारपीट ने वहां मौजूद दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं के होश उड़ा दिए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यालय में नए पदाधिकारियों और सभासदों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। मंच पर फूलों के हार पहनाए जा रहे थे और तालियां गूंज रही थीं। इसी बीच एक महिला अपने बेटे के साथ वहां पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला सीधे एक पदाधिकारी के पास गई और बिना कुछ सोचे-समझे उनका कॉलर पकड़ लिया।

    महिला का आरोप है कि उसने एलआईसी (LIC) पॉलिसी के नाम पर उक्त पदाधिकारी को करीब 4.50 लाख रुपए दिए थे। आरोप है कि नेताजी ने ना तो पॉलिसी कराई और ना ही पैसे वापस किए। महिला काफी समय से अपने पैसे मांग रही थी, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उसका सब्र टूट गया। उसने भरे कार्यक्रम में पदाधिकारी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और कॉलर पकड़कर उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की।

    गुस्सा इतना ज्यादा था कि महिला ने अपनी चप्पल निकाल ली और पदाधिकारी को मारने के लिए दौड़ पड़ी। यह नजारा देख कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ता बीच-बचाव करने उतरे, लेकिन महिला और उसका बेटा अपने पैसे वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक वहां गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होती रही, जिससे पार्टी की किरकिरी हो गई।

    हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को शांत कराकर परिसर से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना और अब मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    maharajganj tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.