Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की जेल में होगी शादी
    • उम्रदराज-गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैदियों की रिहाई के लिए बने पॉलिसी: सुप्रीम कोर्ट
    • कैटरीना कैफ हुईं 43 वर्ष की, मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है
    • एसजीएसटी की टीम ने मेरठ की बोगस फर्म का किया भंडाफोड
    • जिलाधिकारी जी निकालें बूढ़ा बाबू मेला का हल
    • सोनम वांगचुक अनशन समाप्त करें, हर व्यक्ति यही कह रहा है, मुददे उठाने के लिए पूरा भविष्य पड़ा है, आप स्वस्थ होंगे तो
    • कॉल सेंटर खोल रिश्ते कराने के नाम पर ठगी का राजफाश
    • सरकारी कर्मियों की पहचान निजी नहीं : आयोग
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»विवाद के बाद कार से कूदने लगी पत्नी, अपहरण का मचा हल्ला
    देश

    विवाद के बाद कार से कूदने लगी पत्नी, अपहरण का मचा हल्ला

    adminBy adminJune 25, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 25 जून (प्र)। खाने में बाल निकलने पर पति-पत्नी के बीच इतना बवाल हो गया कि झगड़ा बीच सड़क तक पहुंच गया। चलती स्कार्पियो का गेट खोलकर पत्नी ने सड़क पर कूदने तक का प्रयास किया।

    इस दौरान महिला के अपहरण का हल्ला मच गया। बाद में पति ने अपनी पत्नी और बेटे को भतीजी के घर छोड़ दिया और खुद दिल्ली चले गए। दूसरी ओर, पूरे घटनाक्रम को देखकर कुछ लोगों ने पुलिस को महिला के अपहरण की सूचना दी। तीन थानों की पुलिस और पांच टीमों को खोजबीन में लगाया गया, जिसके बाद महिला और उसके पति का पता लगाया जा सका। फिलहाल महिला के बयान कराए गए हैं और घरेलू विवाद सामने आया है।

    दिल्ली रोड पर ब्रह्मपुरी रैपिड स्टेशन के पास मंगलवार रात स्कार्पियो का गेट खोलकर एक महिला ने बाहर कूदने का प्रयास किया। इस दौरान कार चालक ने वाहन नहीं रोका। पीछे स्कूटी पर आ रहे ट्रांसपोर्टर रोहित कपूर और उसके साथी को शक हुआ तो स्कार्पियो का पीछा कर वीडियो बना ली। रोहित ने इस वीडियो को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा को दिया, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई और बताया गया कि किसी महिला का अपहरण किया गया है। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए रात को परतापुर, ब्रह्मपुरी और टीपीनगर थाना पुलिस को कार की तलाश में लगाया गया। स्वाट टीम को भी कार्रवाई में लगाया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को पांच घंटे एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले खुद कैमरों की छानबीन में लगे रहे।

    फॉग लाइट और एलईडी के कारण नहीं दिखा नंबर
    पुलिस अधिकारियों की मानें तो कार पर आगे फॉग लाइट और पीछे एलईडी लाइट नंबर प्लेट के आसपास लगाई हुई हैं। ऐसे में किसी भी कैमरे में कार का नंबर साफ नहीं दिख रहा है। फिलहाल गाड़ी की साफ फुटेज मिल गई है।

    खाने में निकले बाल ने कराया बवाल
    पुलिस ने 24 घंटे बाद स्कार्पियो मालिक का पता निकाल लिया और ये भी पता चल गया कि घटना अपहरण की नहीं थी। खुलासा हुआ कि दिल्ली के ओखला जामिया यूनिवर्सिटी के पास रहने वाले इमरान उर्फ राजा पुत्र युनूस प्रॉपर्टी कारोबारी है। इनकी शादी ब्रह्मपुरी खत्ता रोड निवासी निशा से हुई थी। फिलहाल इमरान ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में जीबीआई पार्क कॉलोनी में ही मकान लिया हुआ है और परिवार यहीं रहता है। कारोबार को लेकर इमरान रोजाना दिल्ली आना जाना करते है। मंगलवार को इमरान परिवार के लिए होटल से खाना लेकर आए थे। इसी खाने में एक बाल निकल गया, जिसे लेकर पत्नी निशा ने कमेंट कर दिया। इस पर झगड़ा हो गया। बाद में पति पत्नी और बच्चे स्कार्पियो में सवार होकर दिल्ली रोड पर आईस्क्रीम खाने आए थे। यहां भी इसी बात पर झगड़ा हो गया।

    पत्नी को भतीजी के यहां छोड़कर दिल्ली चला गया इमरान
    एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि विवाद के बाद इमरान स्कार्पियो लेकर परतापुर तक गया। इसके बाद सरस्वती लोक कॉलोनी की ओर से लिसाड़ी गांव की ओर कार लेकर गया। छानबीन में पता चला कि लिसाड़ी गांव में इमरान की भतीजी अतिका शाह रहती है। इमरान अपनी भतीजी के पास पत्नी-बच्चों को छोड़कर रात को ही दिल्ली चले गए थे। पुलिस ने निशा, उनके बच्चों और भतीजी अतिका शाह के बयान कराए हैं। इमरान को मेरठ कार समेत बुलाया गया है।

    एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि इमरान का अपनी पत्नी निशा से खाने में बाल निकलने के बाद विवाद हुआ था। इसी के कारण बीच सड़क पर कार का गेट खोलकर निशा ने बाहर कूदने की धमकी दी। लोगों को गलतफहमी हो गई कि अपहरण हुआ है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं और कार समेत इमरान को दिल्ली से मेरठ बुलाया गया है।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की जेल में होगी शादी

    July 16, 2026

    उम्रदराज-गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैदियों की रिहाई के लिए बने पॉलिसी: सुप्रीम कोर्ट

    July 16, 2026

    कैटरीना कैफ हुईं 43 वर्ष की, मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है

    July 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.