मुंबई विवि द्वारा कार्यक्रम के अंतिम समय 31 जनवरी की रात को बिना किसी माफी के वरिष्ठ फिल्म अभिनेता नसीरुदीन शाह को भेजा गया निमंत्रण निरस्त कर दिया गया। इस बारे में फिल्म अभिनेता का कहना है कि निमंत्रण मिलने के बाद उन्हें इस कार्यक्रम में जाने का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि यहां उर्दु विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं से संवाद का मौका मिलना था। इस बारे में छपी खबर से जो स्पष्ट हो रहा है वो कार्यक्रम के आयोजक और विवि के उर्दु विभाग द्वारा जानबूझकर नसीरुददीन शाह का अपमान योजना के तहत उन्हें एक फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में आने से पहले रात्रि को गंदे तरीके से यह कहकर कि उन्हें आने की आवश्यकता नहीं है। आखिर बुलाना नहीं था तो उन्हें निमंत्रण ही क्यों भेजा था। अगर कोई परेशानी थी तो वो बताकर माफी मांगते हुए ऐसा करना चाहिए था। मुझे लगता है कि मेरठ की तहसील सरधना से संबंध नसीरुददीन शाह एक सम्मानित सदस्य होने के साथ मंझे हुए कलाकार है और इस प्रकरण में ऐसा लगता है कि जानबूझकर उनके माध्यम से यूपी के कलाकारों का अपमान करने की कोशिश की गई है। मेरा मानना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को मुंबई विवि के उर्दु विभाग के प्रमुख और कार्यक्रम आयोजक से जवाब तलब करते हुए उन्हें विभाग के प्रमुख पद से हटाकर आयोजकों को भविष्य में विवि के संग कोई भी कार्यक्रम आयाजित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि यह मामला भले ही आयोजकों की निगाह में महत्वपूर्ण ना हो लेकिन इससे केंद्र व प्रदेश सरकार की सर्वधर्म समभाव की नीति को नजरअंदाज कर छात्रों में गुटबंदी करने का प्रयास किया गया है। सब जानते हैं कि नसीरुददीन शाह का परिवार देशभक्त है और हमेशा देश का सम्मान बढ़ाने का प्रयास इस परिवार द्वारा किया जाता रहा है लेकिन मुंबई विवि के उर्दु विभाग के प्रमुख ने सदभाव में आस्था रखने वालों की भावनाओं से खिलवाड़ करने की कोशिश की है।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

