Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका की शादी को लेकर क्यों उठाए जा रहे हैं सवाल! ऐसे शाही विवाह तो रोज होते हैं
    देश

    कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका की शादी को लेकर क्यों उठाए जा रहे हैं सवाल! ऐसे शाही विवाह तो रोज होते हैं

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 3, 2026No Comments37 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी देहात अंशिका वर्मा की हुई शादी और इससे जुड़े समारोहों को लेकर बवाल क्यों यह बात समझ से बाहर है। सबसे बड़ी बात कि यूपी के पूर्व सीएम सपा मुखिया ने इस शादी में ना जाने की बात क्यों कही और जो नेता फिर भी गए उनसे इस बारे में पूछने की बात खबरों के अनुसार कही जा रही है। सवाल यह उठता है कि ऐसा क्यों। कुछ लोगों का कहना है कि यह शाही शादी थी। तो ऐसी शाही शादियां तो अब देश में होती हैं तो इसमें ऐसी कौन सी शाही शादी की बात आ गई कि वहां तो जो भी नेता आमंत्रित होते हैं वो शमिल होते हैं तो फिर कृष्ण कुमार बिश्नोई की शादी पर यह ऐतराज क्यों। मुझे लगता है कि अब उनकी शादी की पोस्ट हटाने वालों को ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ना तो कृष्ण कुमार बिश्नोई और ना ही अंशिका वर्मा किसी विवाद में घिरे नजर आए और ना ही किसी राजनीतिक दल से उनका समर्थन सामने आया तो फिर ऐसा क्यों। स्मरण रहे कि हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के बेटे की शादी के बाद संसद में उनसे शादी पर खुलेआम खर्च करने पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नई तकनीकी का जमाना है कब किसी की फोटो किसी के साथ लगाकर क्या प्रचार करने लगे यह नहीं कहा जा सकता इस बिंदु पर मुझे जवाब देने की जरुरत नहीं है। फिर जब बिहार के सीएम लालू प्रसाद की बेटी की शादी को लेकर बवाल मचाया तो उन्होंने कड़ा जवाब देकर लोगों की बोलती बंद कर दी थी। अब क्योंकि कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा पुलिस व्यवस्था से जुड़े हैं और उसका उल्लंघन नहीं कर सकते तो वो इस बारे में उठ रहे सवालों और शाही शादी के बारे में कुछ नहीं कह सकते लेकिन इसका विरोध करने वालों को यह समझना चाहिए कि दोनों के माता पिता संपन्न और समाज में प्रमुख स्थान रखते हैं। इसलिए शादी के आयोजन कोई बड़ी बात नहीं है। देश में तो लोग विदेशों में या हजार किमी दूर जाकर शादी के कार्यक्रम कर रहे हैं तब तो कोई नहीं बोलता। सहारनपुर के गुप्ता बंधु जो काफी विवादों में रहे के यहां सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव भी पहुंचे थे। तब तो किसी ने इस मुददे को लेकर सवाल नहीं उठाया तो फिर बिश्नोई समाज से संबंध इस विवाह को लेकर इस तरह की बातें क्यों कही जा रही है। अखिल भारतीय बिश्नोई मिलने के संस्थापक महामंत्री अंकित बिश्नोई और अन्य द्वारा शादी को लेकर सवाल उठाने को गलत बताकर कहा जा रहा है कि अगर शादी शाही भी थी तो किसी को क्या परेशानी है। अपने बेटे बेटी की शादी सभी धूमधाम से करते हैं। शाही शादी को लेकर ऐतराज है तो अपनी पार्टी के नेताओं के संतानों की शादी और रोजाना हो रहे महंगी शादियों को लेकर सवाल पूछा जाना चाहिए। समाज में ऐसी शादियों को लेकर कोई रोक नहीं है। दहेज पर जरुर प्रतिबंध है और वो इसमें लिया गया हो वो कहीं सामने नहीं आया। कहने का मतलब है कि इस शादी के विरोध से बिश्नोई समाज में रोष है उसे ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के आरोप लगने समाप्त होने चाहिए। जमाना अंशिका और कृष्ण कुमार बिश्नोई को बधाई दे रहा है। शादी में भी सभी दलों के नेताओं ने भाग लिया। तो फिर सपा मुखिया ने ही ऐसा क्यों किया।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.