अगर कोई व्यक्ति किसी से नाराज है तो उसके संदर्भ में बात करे। जन्म देने वाली मां को विवादों को खींचने का कोई औचित्य नजर नहीं आता है। पहले किसी व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री की मां को लेकर विवादित बोल बोले गए और अब यूपी के सीएम योगी की माताजी के बारे में बिहार के पूर्णिया जिले के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा एक मंच से उन्हेांने गाय और सीएम की मां के बारे में विवादित बोल बोले। इस पर सोशल मीडिया पर जो माहौल बनना शुरु हुआ उसे देखते हुए बलरामपुर और बहराइच सहित कई जगह हंगामों के बाद यूपी पुलिस की कई टीमें सादी वर्दी में पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया। नासमझी में कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और सही स्थिति बताने पर सब शांत हो गए। गिरफ्तारी के बाद मौलाना ने हाथ जोड़कर कहा कि गलती हो गई मुझे माफ कर दो। अदालत ने उसे १४ दिन के लिए जेल भेज दिया। राजनीति में आरोप प्रत्यारोप वैचारिक मतभेद होना बड़ी बात नहीं है लेकिन किसी को यह अधिकार नहीं मिला कि वो किसी की मां पर गलत टिप्पणी करने का साहस जुटाए। आम नागरिकों के इस मत से मैं भी सहमत हूं कि गत सोमवार को पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र के दलमानपुर से गिरफ्तार मौलाना को सख्त सजा दी जानी चाहिए। सरकार कुछ ऐसे नियम भी बनाएं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि राजनीतिक प्रतिशोध व विचार में तालमेल ना होने पर किसी की मां या बहन के बारे में अपशब्द ना कहने पाए क्योंकि मौलाना या कोई और उन्हें जीवन तो किसी मां ने ही दिया है। मां और गौमाता समाज में सम्मान रखती है और हमारें दिलों में भी उनका र ाज है। ऐसी घटनाओं से हंगामें से भी इनकार नहीं किया जा सकता। देश प्रदेश में शांति बनी रहे और लोग अपनी सीमा में रहकर बात करें इसके लिए कानून सम्मत व्यवस्थाएं होनी चाहिए।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
