Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»डब्ल्यूएचओ ने तीन भारतीय फार्मा कंपनियों द्वारा निर्मित कफ सिरप को लेकर जारी की सख्त चेतावनी
    देश

    डब्ल्यूएचओ ने तीन भारतीय फार्मा कंपनियों द्वारा निर्मित कफ सिरप को लेकर जारी की सख्त चेतावनी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 14, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 14 अक्टूबर। भारत में जहरीली कफ सिरप पीने से 20 से अधिक बच्चों की मौत होने के मामलों को देखते हुए WHO ने सख्त कार्रवाई की है। WHO ने तीन भारतीय फार्मा कंपनियों द्वारा निर्मित कफ सिरप को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है, जिसमें मध्य प्रदेश में कई बच्चों की मौत का कारण बनी ‘कोल्ड्रिफ’ भी शामिल है।

    WHO ने सदस्य देशों को अलर्ट करते हुए कहा है कि यदि ये कफ सिरप कहीं भी दिखाई दें, तो इसकी जानकारी तुरंत स्वास्थ्य अधिकारियों को दी जाए। संगठन ने इन सिरप को ‘जहर’ के समान बताते हुए इनके इस्तेमाल पर रोक लगाने की अपील की है।

    इन 3 फार्मा कंपनियों के उत्पादों में पाई गई मिलावट-
    न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल हेल्थ एजेंसी ने जिन तीन फार्मा कंपनियों और उनके खास बैचों की पहचान की है, वे कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ (Coldrif),रेस्पिफ्रेश टीआर (Respifresh TR), रिलाइप सिरप (Rilip Syrup) हैं। WHO का कहना है कि इन सिरप में मिलावट पाई गई है और ये स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं, जिससे जानलेवा बीमारियाँ हो सकती हैं।

    कफ सिरप में मिला खतरनाक केमिकल
    जांच के दौरान खांसी की इन दवाओं में ‘डायथिलीन ग्लाइकोल’ (Diethylene Glycol – DEG) नामक एक जहरीला केमिकल मिला है, जिसका भारी मात्रा में इस्तेमाल किया गया था।

    खतरनाक केमिकल: डायथिलीन ग्लाइकोल (DEG) एक गंधहीन और रंगहीन केमिकल है।
    इस्तेमाल का कारण: इसका इस्तेमाल आमतौर पर सिरप को मीठा करने के लिए किया जाता है।
    खतरा: यह केमिकल मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जहरीला और खतरनाक होता है।
    तमिलनाडु की श्रीसन फार्मा की कोल्ड्रिफ सिरप में निरीक्षण के दौरान 48.6 % डायथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया था।

    श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी का लाइसेंस किया रद्द-
    तमिलनाडु सरकार ने श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी पर सख्त कार्रवाई करते हुए राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने कंपनी का लाइसेंस पूरी तरह से रद्द कर दिया है। वहीं इस कंपनी को बंद करने के आदेश जारी किया है। कंपनी के मालिक जी. रंगनाथन को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

    Coldrif Diethylene Glycol Respifresh TR Rilip Syrup tazza khabar tazza khabar in hindi WHO
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.