Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कहीं शेर आया शेर आया ना हो जाये सच! गंभीर है धमाका करने की सूचनाएं, सार्वजनिक स्थानों के द्वारों पर लगाये जाये सुरक्षा के यंत्र
    • वैवाहिक वेबसाइट से ठगी करने वाले नेटवर्क का खुलासा, 6 साइबर ठग गिरफ्तार
    • 234 साल पहले अमेरिकी कांग्रेस में पास हुए मिंट एक्ट पर अधिकारिक मुद्रा बनी डालर आज भी लोकप्रियता के शिखर पर
    • ग्रामीण बैंक घोटाले में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा, एमपी-एमएलए कोर्ट ने दी जमानत
    • इंडिगो ने 275 रुपये से 10,000 रुपये तक फ्यूल चार्ज बढ़ाने की घोषणा की, कई रूट्स पर हवाई किराए बढ़ेंगे
    • रिंकू सिंह राही जैसे ईमानदार अधिकारी को मुख्यधारा में मिले तैनाती
    • मोदी जी के बाद योगी जी की माताजी का अपमान आखिर क्यों, सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बनाए कानून
    • किडनी के व्यापार में संलिप्त दलालों व दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई सरकार किडनी या अंग लेने देने वालों के लिए नियम बनाए सरल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में 15 मार्च से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
    देश

    यूपी में 15 मार्च से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    adminBy adminMarch 13, 2026No Comments38 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 13 मार्च। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते कई दिनों से धुंध व कोहरे की समस्या से बृहस्पतिवार को लगभग निजात मिली। हालांकि कुछ तराई व पश्चिमी जिलों में अभी भी सुबह के समय हल्की धुंध रही। धुंध छंटने से प्रदेश भर में तपिश बढ़ी और बृहस्पतिवार को बांदा में सर्वाधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं झांसी में 38.3 डिग्री और उरई में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 23 डिग्री के साथ बांदा में सबसे गर्म रात रही।

    मौसम विभाग ने बताया- पहाड़ों पर बर्फबारी के अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे प्रदेश में 15 मार्च से बारिश और आंधी का सिलसिला शुरू होगा। काशी-कानपुर समेत 20 जिलों में रुक-रुक कर बारिश होगी। यह सीजन की पहली बारिश होगी। इससे पिछले कई दिनों से सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान में गिरावट आएगी। ठंडी हवाएं हल्की ठंड का एहसास कराएंगी।

    बारिश का मुख्य असर तराई इलाकों और पूर्वांचल में देखने को मिल सकता है। तराई क्षेत्र लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और पीलीभीत और पूर्वांचल क्षेत्र के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, बलिया, वाराणसी, कानपुर, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और आजमगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान हैं. वहीं नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, आगरा, मेरठ जिले में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक हैं. यहां अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री तक है.

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि यूपी में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से तराई व पूर्वांचल में 15 व 16 मार्च को गरज चमक और तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की संभावना है। इसके असर से दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। शुक्रवार से धुंध में प्रभावी रूप से कमी आएगी।

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 13 व 14 मार्च को तापमान बढ़ेगा। इसके बाद 15 व 16 मार्च को विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही हो सकती है। साथ ही दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना बनेगी।

    imd-alerts lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कहीं शेर आया शेर आया ना हो जाये सच! गंभीर है धमाका करने की सूचनाएं, सार्वजनिक स्थानों के द्वारों पर लगाये जाये सुरक्षा के यंत्र

    April 2, 2026

    वैवाहिक वेबसाइट से ठगी करने वाले नेटवर्क का खुलासा, 6 साइबर ठग गिरफ्तार

    April 2, 2026

    234 साल पहले अमेरिकी कांग्रेस में पास हुए मिंट एक्ट पर अधिकारिक मुद्रा बनी डालर आज भी लोकप्रियता के शिखर पर

    April 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.