Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
    • शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
    • मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
    • पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    • मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
    • मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    • पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में कल से मौसम में होगा परिवर्तन, पूर्वी इलाकों में तीन दिनों तक बारिश के आसार
    देश

    यूपी में कल से मौसम में होगा परिवर्तन, पूर्वी इलाकों में तीन दिनों तक बारिश के आसार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 24, 2025No Comments38 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 24 सितंबर। यूपी में सितंबर के आखिर तक मानसून के विदा होने के संकेत हैं. इससे पहले 26 से 28 सितंबर तक पूर्वी यूपी में मध्यम तो कहीं-कहीं जोरदार बारिश के आसार हैं. इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क है. पूर्वी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. वहीं मानसून को लौटाने वाली उत्तर और पश्चिमी हवाएं अब आने लगी है। 25 सितंबर से मानसून एक बार फिर एक्टिव हो सकता है।

    मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि म्यांमार में निम्न दबाव का क्षेत्र बांग्लादेश के तटों से दूर उससे सटे उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। जो 25 सितंबर तक पूरी तरह बन जाएगा। जिसका असर पूरे उत्तर प्रदेश में दिखाई पड़ेगा। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। अगले 48 घंटे तक उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा। लेकिन हरिद्वार, देहरादून सहित पहाड़ी क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियां बनी रहेगी। लेकिन बारिश की इंटेंसिटी काफी कम रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली में हल्की बारिश हो सकती है. जबकि पश्चिमी इलाके में मौसम शुष्क बना रहेगा.

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
    मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. आने वाले 5 दिनों तक अधिकतम न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा.

    मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर से मौसम में परिवर्तन आएगा। 29, 30 सितंबर बारिश होने की संभावना है। सोमवार 29 सितंबर का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर के बाद बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। बारिश भी होगी। रात को भी बारिश होने की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

    August 2, 2026

    शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों

    August 1, 2026

    मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.