Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश
    • अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
    • कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
    • दोषी अफसरों को भेजा जाए जेल, आवास विकास के 45 अफसरों को बचाने के लिए व्यापारियों के खिलाफ षडयंत्र का हिस्सा हो सकती है कार्रवाई, जनप्रतिनिधि दें ध्यान
    • आकस्मिक आपदाओं को रोकने हेतु पहाड़ों में हो रहे बदलावों पर ध्यान देना
    • धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी
    • मेरठ के कर्ण शर्मा बने यूपी टी- 20 लीग के सबसे महंगे क्रिकेटर, कानपुर सुपरस्टार ने 23 लाख रुपए में खरीदा
    • राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड फिर हुए मान्य
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 50 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
    देश

    यूपी के 50 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

    adminBy adminJune 11, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 11 जून। उत्तर प्रदेश में आज से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा. जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी की तपिश से राहत मिलेगी. बुधवार शाम को ही पूर्वांचल के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग ने आज 11 जून को भी प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं 50 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है.

    मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिसका असर दिखाई देने लगा है. देर रात से ही पूर्वांचल के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई. वहीं गुरुवार को भी ये सिलसिला और तेज हो जाएगा.

    यूपी में आज दोनों पश्चिमी और पूर्वी संभागों में झमाझम बारिश होगी और ओले गिरेंगे. इन जिलों में 70-80 किमी की रफ़्तार से आंधी आएगी, जो झोंकों में बढ़कर 90 किमी तक होने की संभावना है. 12 जून को भी प्रदेश में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट हैं. 13 जून का बारिश की रफ़्तार में कमी आती चली जाएगी. बारिश की वजह से तापमान में भी 5-7 डिग्री तक की गिरावट आएगी.

    यूपी के 50 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट
    नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सँभल, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट और फतेहपुर में मेघ गर्जन और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी दी गई हैं. इन जिलों में 80-90 किमी की रफ्तार से धूलभरी आंधी का भी अलर्ट दिया गया है.

    इनके अलावा लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर और गोरखपुर में भी आज बिजली की चमक के साथ आंधी-बारिश होने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट हैं. एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, बदायूं और कासगंज में भी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है.

    इन जिलों में आंधी बारिश का यलो अलर्ट
    राजधानी लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, मीरजापुर, संत कबीर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में भी गरज-चमक के साथ आंधी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है.

    यूपी में बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया हैं. मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में 18 जून के बाद मानसून की एंट्री हो सकती हैं. जिसके बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा.

    lucknow rain in up tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश

    July 25, 2026

    अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

    July 25, 2026

    कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.