कोलकाता, 11 जून (ता)। विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल की सियासत में उथल-पुथल मच गई है। ममता के हाथों से बंगाल छिन जाने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के भीतर भगदड़ मची हुई है। एक के बाद एक टीएमसी के सांसद पार्टी छोड़ कर जा चुके हैं। ताजा सियासी घटनाक्रम के तहत टीएमसी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाइक ने भी आज गुरुवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
एक के बाद एक हुए इन तीन बड़े इस्तीफों के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की ताकत काफी कम हो गई है। बड़ाइक के इस्तीफे के बाद अब राज्यसभा में टीएमसी के सांसदों की संख्या घटकर केवल 10 रह गई है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस में लगातार जारी टूट के बीच काकोली घोष के नेतृत्व वाले टीएमसी बागी गुट ने 19 लोकसभा सांसदों के नाम की लिस्ट जारी कर दी थी। इसमें ममता की करीबी मानी जाने वाली जादवपुर से सांसद सायोनी घोष, यूसुफ पठान और शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम शामिल है।
आठ जून को काकोली घोष ने दावा किया था कि उन्होंने 20 लोकसाभा सांसदों के समर्थन वाला पत्र स्पीकर ओम बिड़ला को भेजा है। पिछले गत दिवस राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने भी पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया था और आज गुरुवार को राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाइक ने इस्तीफा दिया। पिछले तीन दिनों में टीएमसी के तीन राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं। इससे पहले आठ जून को सुखेंदु शेखर ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था, पार्टी भी छोड़ दी थी। इसके बाद टीएमसी के लोकसभा में 28 में से 20 सांसद और राज्यसभा में 13 में से तीन सांसद यानी कुल 23 सांसद टूट चुके हैं, वहीं तीन जून को बंगाल के 80 में से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

