Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेत्र व अंग दान को बढ़ावा देने हेतु स्कूलों में दी जाए शिक्षा
    • पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान
    • कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल
    • 3,000 अफसरों ने सीएपीएफ कानून को दी चुनौती, शौर्य चक्र विजेताओं सहित पदोन्नति में पिछड़े कैडर अफसर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
    • ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के नक्शे से ‘गायब’ ‘पूर्वोत्तर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी
    • अब 17 से 19 अगस्त तक होंगे यूजी-पीजी प्रथम मेरिट से प्रवेश
    • 10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ
    • रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»अमेरिका : अश्लील फोटो बनाने पर किशोरियों ने एक्सएआई पर किया केस
    टेक्नोलॉजी

    अमेरिका : अश्लील फोटो बनाने पर किशोरियों ने एक्सएआई पर किया केस

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 21, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशविले 21 मार्च। टेनेसी की तीन किशोर छात्राओं ने इस हफ्ते एलन मस्क की एक्सएआई पर उनकी असली तस्वीरों को अश्लील यौन छवियों में बदलने के आरोप में मुकदमा दायर किया है। इसमें कंपनी फंस गई है। हाई स्कूल के इन छात्राओं ने मस्क की कंपनी के मुख्यालय कैलिफोर्निया में केस लगाया है। छात्राओं के वकील ने कहा, ये मामले पहले जैसे नहीं हैं जिनमें बचाव का रास्ता निकल सके। इनमें मूल तस्वीरों को आपत्तिजनक मुद्राओं में बदलने के प्रमाण रखे गए हैं।

    इन तीनों छात्रों ने अपनी पहचान गुप्त बनाए रखने के लिए जेड डो 1, 2 और 3 नाम का उपयोग किया है। मुकदमे के अनुसार, जेन डो 1 को दिसंबर में सूचना मिली कि कोई शख्स सोशल मीडिया पर उसको यौन तस्वीरें डाल रहा है। मुकदमे में कहा गया कि इनमें से 5 फाइलों, 1 वीडियो व 4 छवियों में, उसके असली चेहरे और शरीर को सामान्य दिखाया गया, लेकिन उन्हें आपत्तिजनक यौन मुद्राओं में बदल दिया गया। इनमें डो 1 चिंता और अवसाद में है जबकि डो 2 स्कूल जाने और अपने ही स्नातक समारोह में शामिल होने से भवग्रस्त है डो 3 का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    ग्रोक से 18 अन्य लड़कियों के भी अश्लील चित्र बनाए गए
    तस्वीरों को प्रसारित करने वाला व्यक्ति इन किशोरों से परिचित रहा है और उसने 18 अन्य लड़कियों की भी अश्लील तस्वीरें बनाई हैं। इनमें से दो इस मुकदमे में सह-वादी हैं। दिसंबर के अंत में, स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका फोन जब्त कर लिया। पुलिस को पता चला कि उसने इन तस्वीरों को कई प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया था, जहां उसने अन्य नाबालिगों की यौन रूप से आपत्तिजनक तस्वीरों के बदले इनका आदान-प्रदान किया था

    मस्क ने व्यावसायिक मौका खोजा
    मुकदमे में दावा किया गया है कि मस्क ने इसे एक व्यावसायिक मौके के रूप में देखा व एक्सएआई के ग्रोक चैटबॉट की मसालेदार सामग्री बनाने की क्षमता को बढ़ावा दिया। मुकदमे के मुताबिक, वर्तमान में वयस्कों के अश्लील चित्र बनाने से रोकने और बच्चों की तस्वीरें बनाने को पूरी तरह से ब्लॉक करने का कोई तरीका नहीं है। अन्य एआई कंपनियों ने इसे प्रतिबंधित किया है।

    tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    नेत्र व अंग दान को बढ़ावा देने हेतु स्कूलों में दी जाए शिक्षा

    August 3, 2026

    पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान

    August 3, 2026

    कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.