Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चमोली के ज्योतिर्मठ में नमाज पर बवाल, रोक लगी
    देश

    चमोली के ज्योतिर्मठ में नमाज पर बवाल, रोक लगी

    adminBy adminFebruary 20, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपेश्वर (चमोली) 20 फरवरी। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद ज्योतिर्मठ नगर पालिका परिषद के सभागार में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी है। पालिका प्रशासन ने सभागार पर ताला जड़ दिया है।

    जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह सभागार पालिका ने खेल विभाग को टेनिस खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए दिया हुआ है।

    बुधवार शाम इस सभागार में नामज पढ़ने का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद मामला सामने आया। बताया गया कि वर्ष 2023 में जोशीमठ में आई आपदा के दौरान इस स्‍थल पर नमाज पढ़ने की अस्‍थायी अनुमति दी गई थी, लेकिन इसके बाद से अब तक यहां नमाज पढ़ी जा रही है।

    सार्वजनिक स्‍थल पर नमाज पढ़ने की अनुमति देने को लेकर पालिकाध्‍यक्ष देवेश्‍वरी शाह कठघरे में हैं। नियमत: अध्‍यक्ष अपने स्‍तर पर ऐसा कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं। गुरुवार से ही यह मामला चर्चाओं में है।

    डीएम गौरव कुमार ने इस पर एसडीएम से रिपोर्ट तलब की है, डीएम के अनुसार विश्‍व हिंदू परिषद और कुछ अन्‍य संगठनों ने इस संबंध में शिकायत की है। इस बीच कुछ देर पहले नगरपालिका प्रशासन ने सभागार पर ताला लगा दिया है।

    हालांकि, पालिका का कोई अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है। वहीं, पुलसि अधीक्षक के अनुसार कानून व्‍यवस्‍था की दृष्टि से पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    बताया गया कि नगर पालिका के इस हाल खेल विभाग को टीटी प्रशिक्षण दिया जाने के लिए बनाया जा रहा है. नगर पालिका की बोर्ड में इसका प्रस्ताव पिछली साल पारित हुआ है. वर्तमान में इसपर रंग रोगन और मरम्मत का काम चल रहा है.

    Chamoli jyotirmath tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand video-viral
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.