ऊना, 06 मई (ता)। चिंतपूर्णी मां चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था लगातार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में पंजाब के अमृतसर से पहुंचे माता रानी के भक्तों ने अपनी मन्नत पूरी होने पर श्री चिंतपूर्णी मंदिर में लगभग पांच किलो चांदी अर्पित कर सेवा का विशेष कार्य करवाया। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर के दर्शन स्थल पर, जहां पुजारी श्रद्धालुओं को दर्शन करवाते समय खड़े होते हैं, वहां लगी पाइपदार रेलिंग पर चांदी मढ़वाने का कार्य कराया गया।
इस पावन अवसर पर पुजारी जीत लाल कालिया और विनोद कालिया ने श्रद्धालुओं से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। पूजा संपन्न होने के बाद देर रात दर्शन स्थल पर चांदी लगाने का कार्य शुरू किया गया, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर स्थल को भव्य और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मां चिंतपूर्णी के भक्तों की माता रानी के प्रति गहरी आस्था है।
Trending
- सुप्रीम कोर्ट की शर्त मंजूर नहीं
- तटरक्षक बल में महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे : राजनाथ
- रेखा को किया जाएगा उत्कृष्ट सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित
- पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ने 7वीं मंजिल से कूदकर जान दी
- आईटीआई में प्रवेश लेने वाले छात्र अब गाड़ियों के पुर्जों की वर्चुअल डिजाइनिंग सीख सकेंगे
- हिंदू दोस्त के साथ मुस्लिम युवक ने उठाई 251 लीटर गंगा जल की कांवड
- शस्त्र लाइसेंस घोटाले में सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ तीसरी बार प्राथमिकी दर्ज
- मेरठ में पांच लाख मतदाता घटने से 108 बूथ भी हुए कम

