Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»यूपी विधान परिषद चुनाव: 30 सितंबर से वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण, दिसंबर में अंतिम प्रकाशन
    चुनाव

    यूपी विधान परिषद चुनाव: 30 सितंबर से वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण, दिसंबर में अंतिम प्रकाशन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 20, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 20 सितंबर। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें अगले साल 6 दिसंबर को खाली हो रही है। इसी को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण कार्यक्रम तय कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी और उसी दिन अंतिम लिस्ट प्रकाशित कर दी जाएगी।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधान परिषद की जो सीटें रिक्त हो रही हैं, उनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच सीटें हैं। इसमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी शामिल हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद हैं। इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण किया जाएगा।

    निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 30 सितंबर को सार्वजनिक नोटिस जारी होगा। इसके बाद 15 और 25 अक्टूबर को समाचार पत्रों में नोटिस का प्रकाशन होगा। वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन पत्र (फॉर्म 18 या 19) 6 नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे। 20 नवंबर को पांडुलिपि तैयार कर नामावली का मुद्रण किया जाएगा। इसके बाद 25 नवंबर को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन होगा। नाम जुड़वाने और संशोधन कराने के लिए दावे-आपत्तियां 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक ली जाएंगी। इनका निस्तारण 25 दिसंबर तक होगा और अनुपूरक सूची जारी की जाएगी। इसी क्रम में इसी साल की 30 दिसंबर को अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

    स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए आवश्यक है कि आवेदक अर्हता तिथि यानी 1 नवंबर 2025 से कम से कम तीन साल पूर्व स्नातक या समकक्ष डिग्रीधारी हो। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नाम दर्ज कराने के लिए यह अनिवार्य है कि आवेदक ने राज्य के मान्यता प्राप्त माध्यमिक स्तर के शैक्षिक संस्थान में बीते छह सालों में से कम से कम तीन साल तक अध्यापन कार्य किया हो। इसके साथ ही सभी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कई जिलों को शामिल किया गया है।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार लखनऊ, हरदोई, खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली और प्रतापगढ़ जिले तक होगा जबकि वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले तक। ऐसे ही आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद और कासगंज तक होगा।

    मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और हापुड़ जिले तक होगा। इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर जिले तक होगा। इसी प्रकार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार लखनऊ, हरदोई, खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली और प्रतापगढ़ तक होगा। वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र तक होगा।

    इसी तरह आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद और कासगंज जिले तक होगा। मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और हापुड़ जिले तक होना है। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और संभल तक। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार में बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी और अंबेडकर नगर शामिल है।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों के लिए संबंधित मंडलायुक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे, जबकि जिलाधिकारी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। इन निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी अपने निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi UP Legislative Council elections uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.