Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आगरा में बेकाबू कार ने 7 लोगों को रौंदा, 5 की मौत
    देश

    आगरा में बेकाबू कार ने 7 लोगों को रौंदा, 5 की मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 25, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा 25 अक्टूबर। बेकाबू कार ने शुक्रवार की रात में शहर में तांडव मचाया. 100 की स्पीड से कार ने 150 मीटर तक 7 लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 की मौत हो गई है, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे में एक डिलीवरी ब्वॉय, दो दोस्तों, एक महिला और एक राहगीर की मौत हुई. पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. हादसे के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया. गहमागहमी मची रही. घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड की है.

    डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि कार का चालक अंशुल गुप्ता है. उसके नाम कार पंजीकृत है. उसे गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की गई है. हादसे में मृतकों के नाम बबली, भानु प्रताप, कमल, कृष्णा और बंटेश हैं. जिनके शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं. बेकाबू कार की गति स्थानीय लोगों ने 100 से अधिक बताई है. इस बारे में जानकारी की गई है.

    नगला बूढ़ी निवासी प्रेमचंद ने पुलिस को बताया कि उनके पिता दौलतराम का गुरुवार को निधन हो गया था. परिवार के लोग घर के बाहर लगे टेंट में बैठे थे. रात करीब 8:30 बजे यह कार केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर दयालबाग, 80 फुटा रोड की तरफ से नगला बूढ़ी की ओर तेजी से आती दिखी. दयालबाग की ओर कार ने सबसे पहले रिसॉर्ट के सामने ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाले भानु प्रताप मिश्रा, निवासी आवास विकास कॉलोनी को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.

    सामने पुलिस की चेकिंग देखकर कार चालक ने कार की स्पीड और बढ़ा दी. जिससे अनियंत्रित कार सड़क से गुजर रहीं नगला बूढ़ी निवासी बबली (42) और उनके बेटे गोलू (23) को रौंद दिया. वहीं पर पेंटर कमल (23) और उसके दोस्त कृष उर्फ कृष्णा (20) भी कार की चपेटे में आ गए. सड़क से गुजर रहे बंटेश (50) को रौंदते हुए कार आगे निकल गई. बंटेश और गोलू का इलाज चल रहा है.

    पुलिस और लोगों ने पहले कार उठाकर उसके नीचे दबे लोगों को निकाला. इसमें कार के साइलेंसर से देवेंद्र और जतिन झुलस गए. कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया. जहां पर चिकित्सकों ने बबली, भानु प्रताप, कमल, कृष्णा और बंटेश को मृत घोषित कर दिया.

    घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. कार के डिवाइडर से टकराने से एयरबैग खुल गए, जिससे ड्राइवर की जान बच गई. हादसे के बाद कार लॉक हो गई थी. आक्रोशित लोगों ने शीशा तोड़कर ड्राइवर को दबोच लिया और पिटाई कर दी.

    पुलिस ने किसी तरह लोगों से उसे बचाया और थाने ले गई. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया. आसपास के लोग इस हादसे और 5 मौतों से आक्रोशित थे. लोगों ने नारेबाजी की और पीड़ितों के लिए सहायता की मां करने लगे.

    agra road-accident tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.