Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अयोध्या जेल की दीवार तोड़कर दो कैदी फरार, जेल अधीक्षक समेत 7 कर्मचारी सस्पेंड
    देश

    अयोध्या जेल की दीवार तोड़कर दो कैदी फरार, जेल अधीक्षक समेत 7 कर्मचारी सस्पेंड

    adminBy adminJanuary 29, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या 29 जनवरी। रामनगरी में जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिला जेल में बंद दो कैदी फरार दीवार तोड़कर हो गए हैं. घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. फरार कैदियों की पहचान गोलू उर्फ सूरज अग्रहरी निवासी अमेठी और शेर अली निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है. डीआईजी जेल एस.के. मैत्रीये मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. वहीं, गंभीर लापरवाही पर जेल अधीक्षक सहित 7 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

    डीआईजी जेल के मुताबिक, गोलू अग्रहरि हत्या के प्रयास और शेर अली बलात्कार के आरोप में स्पेशल सेल नंबर एक की चार नंबर कोठरी (तन्हाई बैरक) में दोनों कैदी बंद थे. गुरुवार की सुबह 6 बजे जब कैदियों की गिनती हुई तो दोनों कैदी गायब मिले. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कोठरी की पीछे दीवार पर लगे जंगले से 25-30 ईंटें निकालकर बाहर आए. इसके बाद कंबल और मफलर को जोड़कर रस्सी बनाई और उसी के सहारी जेल की बाउंड्री वॉल को कूद कर फरार हो गए.

    कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत पुलिस और जेल प्रशासन की कई टीमें गठित की गईं और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. जिले की सीमाओं पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है.

    मौके पर पहुंचे डीआईजी जेल एस.के. मैत्रीये ने बताया कि जेल प्रशासन की गंभीर लापरवाही की वजह से कैदी फरार हुए हैं. जांच की जा रही है, जिनकी लापरवाही सामने आएगी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जेल की सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और लापरवाही के बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है. फरार कैदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ तलाश की जा रही है. जिसको लेकर कई टीमें गठित की गई हैं. फिलहाल जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा.

    वहीं, दूसरी ओर इस घटना के बाद डीजी जेल पीसी माणी ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा, जेलर जेके यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी, एक हेड जेल वॉर्डर और तीन वार्डर को सस्पेंड कर दिया है. इस घटना के बाद जिलाधिकारी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे है.

    ayodhya PRISONER ESCAPES FROM AYODHYA JAIL tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.