Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नोएडा के दो और बिल्डर गिरफ्तार, ऑफिस भी सील
    देश

    नोएडा के दो और बिल्डर गिरफ्तार, ऑफिस भी सील

    adminBy adminJanuary 23, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा,23 जनवरी। इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में गुरुवार को दो और बिल्डर को गिरफ्तार किया गया। दोनों लोटस ग्रीन प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। वहीं एसआईटी ने घटनास्थल और नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में जांच की।

    नोएडा सेक्टर-150 में भूखंड में भरे पानी में डूबने से 16 जनवरी की रात सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई थी। पीड़ित पिता राजकुमार मेहता की तहरीर पर पुलिस ने दो बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें एक बिल्डर अभय सिंह को पुलिस पहले ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में लोटस ग्रीन से जुड़े बिल्डर रवि बंसल, निवासी फरीदाबाद और सचिन करनवाल निवासी साहिबाबाद को नॉलेज पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही उनके दफ्तरों को सील कर दिया गया.
    डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि पकड़े गए दोनों बिल्डरों के नाम जांच में सामने आए हैं। इस घटना में उनकी लापरवाही उजागर हुई है। बुधवार को पांच अन्य बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिनमें से एक एमजेड विजटाउन के मालिक अभय कुमार को जेल भेजा जा चुका है।

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद लगातार यह मामला सुर्खियों में था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लेकर तुरंत तीन सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया. 21 जनवरी को एसआईटी की टीम नोएडा प्राधिकरण दफ्तर पहुंची थी और उसके बाद तीन सदस्यीय टीम ने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया था. आज एक बार फिर एसआईटी की टीम फिर से उसी जगह पहुंची जहां पर यह हादसा हुआ था. करीब आधे घंटे तक टीम मौके पर मौजूद रही और घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी प्राप्त किया. इस दौरान नोएडा ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा भी मौजूद रहे.

    SIT की टीम ने जुटाए सबूत
    एसआईटी की टीम करीब 6 बजे के आसपास नोएडा के सेक्टर 150 घटनास्थल पर पहुंची और वहां स्पीड ब्रेकर से लेकर गाड़ी गिरने की दूरी को चिहिंत किया, क्योंकि जिस जगह यह हादसा हुआ था उसे ठीक 20 मीटर पहले एक सड़क पर ब्रेकर था, जिस पर किसी भी तरह की मार्किंग नहीं की गई थी. घने कोहरे के वक्त इसी ब्रेकर से मृतक युवराज मेहता की गाड़ी होकर गुजरी और सीधे बिल्डर की साइट पर करीब 70 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी थी जिसमें पानी भरा हुआ था. करीब आधे घंटे चली जांच में एसआईटी की टीम ने यह जानने की कोशिश की, आखिर सड़क निर्माण में क्या लापरवाही हुई और क्यों सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया. टीम ने यह भी देखा कि हादसे के वक्त ना तो वहां पर कोई रिफ्लेक्टिंग लाइट थी और ना ही घटना स्थल पर कोई भी बैरिकेडिंग.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब इस मामले का संज्ञान लिया तो तीन सदस्य एसआईटी टीम का गठन किया और इस टीम से 5 दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए. रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि आखिरकार इस हादसे में प्रशासन प्राधिकरण और पुलिस, फायर विभाग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ इन सभी की कहां-कहां लापरवाही रही. रिपोर्ट में दोषी बिल्डरों संबंधित प्राधिकरण के अधिकारियों और अन्य विभाग के अधिकारियों की स्पष्ट जानकारी दी जाएगी.

    engineer-death noida tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.