Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हिमाचल के दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, 300 मरीज बाहर निकाले गए
    देश

    हिमाचल के दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, 300 मरीज बाहर निकाले गए

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 9, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी 09 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के बीच दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला मंडी में श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक और मेडिकल कॉलेज चंबा को बम से उड़ाने की धमकी वाली ई-मेल मिली है। प्रशासन ने एहतियातन पूरा परिसर खाली करवाया दिया है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिमाचल दौरे के बीच इस तरह धमकी से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं।नेरचौक में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज में आज के लिए कक्षाएं भी निलंबित कर दी गई हैं।

    तड़के 3:30 बजे प्रिंसिपल को ईमेल आई है। प्रबंधन ने सुबह 10:30 बजे एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी को जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। यह ईमेल तमिलनाडु से आई है, बड़ी बात यह है कि इसमें नेरचौक मेडिकल कॉलेज का नाम नहीं है।

    अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को भी बाहर निकाला गया। बम की धमकी के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीज अस्पताल भवन से दूर पेड़ की छाया में स्ट्रेचर और व्हील चेयर पर बैठाए गए हैं। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गए हैं। मंडी से क्यूआरटी और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया है। अस्पताल परिसर की तलाशी की जा रही है।

    बताया जा रहा है अस्पताल प्रशासन को सुबह मेल पर यह धमकी मिली। मेडिकल काॅलेज प्राचार्य को यह मेल आई, जिसमें पूरे अस्पताल परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
    मंगलवार सुबह जब प्राचार्य डीके वर्मा कालेज पहुंचे तो उन्होंने अपनी ई-मेल में धमकी भरी मेल देखी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। एहतियात के तौर पर तुरंत प्रभाव से कालेज को खाली करवाने की प्रक्रिया आरंभ की गई है।

    नेरचौक मेडिकल काॅलेज चार मंजिला भवन पूरी तरह से बंद है। इसकी तलाशी के लिए पुलिस, क्यूआरटी, दमकल विभाग के साथ-साथ अन्य जवान भी तैनात हैं और स्नीफर डाॅग की मदद भी ली जा रही है। अस्पताल परिसर व पार्किंग में खड़े वाहनों को भी बाहर निकाल दिया गया है। मरीजों को भी तलाशी अभियान पूरा होने तक अस्पताल के बाहर ही रहेगा।
    नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वर्तमान में 300 से ज्यादा मरीज उपचाराधीन हैं। इसके अलावा रोजाना यहां एक हजार से ज्यादा ओपीडी रहती है।

    himachal-pradesh mandi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.