Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
    • छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
    • 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
    • टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
    • छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
    • ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
    • मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
    • भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कानपुर में 3 पुलिस वालों को रौंदने वाले 2 बीटेक स्टूडेंट गिरफ्तार
    देश

    कानपुर में 3 पुलिस वालों को रौंदने वाले 2 बीटेक स्टूडेंट गिरफ्तार

    adminBy adminDecember 26, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर 26 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में तीन दिन पहले गंगा बैराज पर हिट एंड रन का मामला सामने आया था. एक तेज रफ्तार कार चेकिंग कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को रौंदते हुए निकल गई थी. घटना के बाद से पुलिस कार सवारों की तलाश में जुटी थी. शुक्रवार को पुलिस ने दो कार सवारों को गिरफ्तार कर लिया. हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों बीटेक के छात्र हैं. वहीं घटना वाले दिन इनकी गाड़ी में तीन अन्य युवक भी सवार थे. पुलिस इनकी तलाश में जुटी है. तीनों फरार चल रहे हैं.

    बता दें कि 23 दिसंबर की शाम को गंगा बैराज पर बैरिकेडिंग लगाकर कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह यातायात पुलिस के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्नाव की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने चेकिंग से बचकर भागने के चक्कर में अटल घाट चौकी प्रभारी संजय कुमार, दारोगा पूरन सिंह और होमगार्ड हरिप्रकाश पर कार चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया था. इसमें दारोगा पूरन सिंह का बायां पैर टूट गया था. रौंदने के बाद कार सवार फरार हो गए थे. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी.

    गिरफ्तार दोनों छात्रों की पहचान श्याम सुंदर (23) और अभिजीत (22) के रूप में हुई है।
    दोनों रामा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला कि पुलिसवालों को रौंदने से पहले आरोपियों ने ठेके से शराब खरीदी। फिर सभी ने मिलकर शराब पी। छात्र श्याम सुंदर ने बताया- हम लोग हॉस्टल जा रहे थे। कार के शीशे खोलकर अभिजीत सेल्फी ले रहा था।

    हम गंगा बैराज की तरफ बढ़े तो हमारे सामने एक इको कार चल रही थी। हम पीछे थे। जैसे ही वह कार आगे से हटी, हमें बैरिकेडिंग दिखी ही नहीं। हमारी कार टकरा गई। उस समय हम डर गए। सोचा कि अगर रुकेंगे तो पुलिस वाले नहीं छोड़ेंगे। हॉस्टल पहुंचने के बाद अभिजीत ने क्रेन बुक कर क्षतिग्रस्त कार को फजलगंज के हुंडई शोरूम भिजवाया।

    जांच में जुटी कोहना पुलिस कार ढूंढने में नाकाम रही. इसके बाद DCP सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में 5 टीमें बनाई गईं. इन टीमों का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया, जिसकी निगरानी DCP सेंट्रल कर रहे थे. पांचों टीमों को अलग-अलग दिशाओं में भेजा गया. जांच के दौरान उन्नाव के पास एक शराब ठेके के CCTV कैमरे में कार कैद हो गई. कार से 5 युवक उतरते हुए दिखाई दिए. इसके बाद वह ठेके से शराब लेने पहुंचे और कुछ देर बाद कार लेकर रवाना हो गए. आरोपियों ने शराब का पेमेंट यूपीआई आईडी से जरिए किया था, जिसके बाद बैंक खाते के जरिए से आरोपियों की पहचान हो गई.

    kanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य

    July 11, 2026

    छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी

    July 11, 2026

    1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.