Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है
    • मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा
    • विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द
    • दिल्ली से देहरादून तक 670 रुपये हो सकता टोल
    • बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी, बीमा कानून संशोधन विधेयक पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
    • यूपी: 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, चार आईएएस अफसर प्रमुख सचिव और 19 सचिव बने
    • गाजीपुर में भाजपा नेता का कत्ल! प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या; सड़क किनारे मिला शव
    • छूते ही उखड़ गई 14 करोड़ की सड़क, हंगामे के बाद नोटिस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 100 करोड़ की ठगी, दो गिरफ्तार
    देश

    एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 100 करोड़ की ठगी, दो गिरफ्तार

    adminBy adminNovember 27, 2025No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 27 नवंबर। एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए नीट परीक्षा पास कराने और नामी कॉलेजों में दाखिला कराने का झांसा देकर ठगने वाले दो जालसाजों को साइबर क्राइम सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित कई राज्यों में स्टडी पाथवे कंसलटेंसी नाम से ऑफिस खोलकर फर्जीवाड़ा कर चुके हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपित अब तक करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। आरोपितों के खिलाफ नई दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, बिहार, सहारनपुर, प्रयागराज और लखनऊ में साइबर क्राइम थाना और विभूतिखंड थाने में 18 मुकदमे दर्ज हैं।
    डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपित बिहार औरंगाबाद ग्राम फतेहपुर निवासी प्रेम प्रकाश विद्यार्थी और बिहार के समस्तीपुर निवासी संतोष को गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपित ऑनलाइन कंपनियों से उन छात्र-छात्राओं का डेटा कलेक्ट करते थे, जिनकी नीट में मेरिट कम आती थी। फिर अखबार, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी ‘स्टडी पाथवे कंसलटेंसी’ का प्रचार करते थे।
    इनमें एक युवक बीटेक पास है, जबकि दूसरा 12वीं तक पढ़ा है। दोनों ने बताया कि वे टैंगो नाम की एक डेटिंग एप पर सक्रिय थे। यहां से लड़कियों के नंबर जुटाते थे। इसके बाद उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। फिर इन्हें टेली कॉलर बनाते थे।

    दोनों युवकों ने प्राइवेट साइबर कंपनियों से स्टूडेंट्स का डेटा खरीद रखा था। टेली कॉलर लड़कियों से स्टूडेंट्स को कॉल करवाते थे। उन्हें पेरेंट्स के साथ अपने ऑफिस बुलाते थे। एक राज्य में ठगी करने के बाद ये लोग ऑफिस बंद कर दूसरे राज्य में नया ऑफिस खोल लेते थे।
    इन लोगों ने बाराबंकी और सीतापुर के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 100% एडमिशन का भरोसा दिलाया और स्टूडेंट्स से खातों में रुपए ट्रांसफर करा लिए। इसी की शिकायत पर दोनों को पकड़ा गया। बाद में हुई पूछताछ में 100 करोड़ की ठगी का पता चला।

    डीसीपी ने बताया कि प्रेम प्रकाश ने डीपीएस जूनियर स्कूल खोलने की योजना बनाई थी। स्कूल को प्रमोट करने के लिए उसने पटना और बनारस में प्रोग्राम किया। पटना में गोविंदा और बनारस में प्रीति जिंटा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थी। डीपीएस जूनियर स्कूल की 70 लोगों को फ्रेंचाइजी दी। उनसे 3-3 लाख रुपये सिक्यॉरिटी के रूप में वसूले। यही नहीं फ्रेंचाइजी लेने वालों से रीडिंग मटीरियल, यूनिफॉर्म के एवज में भी लाखों रुपये ऐंठे।

    प्रेम प्रकाश विद्यार्थी ने मथुरा जीएलए कॉलेज से बी-टेक किया है। वर्ष 2011 से उसने इंजिनियरिंग की पढ़ाई के दौरान मेडिकल संस्थानों में एडमिशन करवाने का झांसा देकर अभिभावकों को ठगना शुरू कर दिया था। उसका साथी संतोष कक्षा 6 तक पढ़ा है। संतोष को वह तीस हजार रुपये प्रति माह सैलरी देता था। आरोपित प्रेम प्रकाश 14 वर्षों से जालसाजी कर रहा है।

    डीसीपी ने बताया कि प्रेम प्रकाश ने अभिनव शर्मा, राजीव सिंह, संजीव सिंह, सर्वेश शुक्ला समेत कई नामों से आईडी बनवा रखी है। हर शहर में वह अलग आईडी का इस्तेमाल करता है। होटल में ठहरने और अन्य संस्थानों में संतोष की आईडी लगाता था। जिसकी वजह से पुलिस उस तक पहुंच नहीं पाती थी।

    डीसीपी के मुताबिक प्रेम प्रकाश विद्यार्थी ने बनारस, दिल्ली, बिहार समेत कई शहरों में प्रॉपर्टी खरीदी है। बिहार के औरंगाबाद में आरोपित के मकान की कीमत चार करोड़ से अधिक आंकी जा रही है। प्रेम प्रकाश सऊदी अरब, वियतनाम, सिंगापुर, थॉइलैंड, रूस, स्विट्जरलैंड जा चुका है। लखनऊ में उसने करीब 25 लाख रुपये की जूलरी खरीदी थी।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है

    December 13, 2025

    मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा

    December 13, 2025

    विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द

    December 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.