लखनऊ, 28 फरवरी (भा)। राजधानी लखनऊ के दो युवा पत्रकार स्वर्गीय विधि सिंह और स्वर्गीय मोहम्मद इरफान को गत दिवस यू.पी. प्रेस क्लब में आयोजित शोक सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए और दिवंगत पत्रकारों की खबरों में ईमानदारी, सादा जीवन शैली और समर्पण भाव को याद किया।
वक्ताओं ने उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। सभा में अधिकांश वक्ताओं ने सरकार से आग्रह किया कि दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को समुचित आर्थिक सहायता दी जाए। सभा में उपस्थित सभी ने कहा कि विधि सिंह और मोहम्मद इरफान की याद हमेशा पत्रकारिता के प्रति समर्पण और मानवता की मिसाल के रूप में जीवित रहेगी।
शोकसभा को यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, यू.पी. प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, यूनियन की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिवशरण सिंह, प्रदेश महामंत्री देवराज सिंह, पीके तिवारी, मान्यता समिति के कोषाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी और वरिष्ठ पत्रकार भास्कर दुबे, सुरेश यादव, परवेज अहमद, हुमायूं चौधरी, नजम अहमद, कुद्ददूस हाशमी, अखिलेश श्रीवास्तव, शशि नाथ दुबे, अजीत कुमार सिंह, जुबेर अहमद, फूडमैन विशाल सिंह, अमरेंद्र सिंह, तौकीर किदवाई, आसिफ जाफरी, विजय मिश्रा आदि ने संबोधित किया और पुष्पांजलि अर्पित की।
Trending
- नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
- विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
- होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
- उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
- सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

